खेल की खबरें | विदर्भ पर मध्यप्रदेश की बड़ी जीत में चमके आवेश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आवेश खान के पांच विकेट की मदद से गत चैम्पियन मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार को विदर्भ को 205 रन से हराया ।
इंदौर, छह जनवरी आवेश खान के पांच विकेट की मदद से गत चैम्पियन मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के मैच में शुक्रवार को विदर्भ को 205 रन से हराया ।
जीत के लिये 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ ने एक विकेट पर 13 रन से आगे खेलना शुरू किया । उसकी सारी उम्मीदें कप्तान फैज फजल पर टिकी थी ।
भारत के लिये एक वनडे खेल चुके फजल ने 193 गेंद में आठ चौकों की मदद से 65 रन बनाये लेकिन टीम की हार नहीं टाल सके ।
विदर्भ की पहली पारी में आवेश ने सात विकेट लिये थे। उन्होंने पहला विकेट नचिकेत भूते (12) के रूप में लिया । बाद में उन्होंने अथर्व तायडे (एक) को पवेलियन भेजा । पुनीत दाते ने गणेश सतीश (पांच) को आउट करके विदर्भ को एक और झटका दिया । इस समय स्कोर चार विकेट पर 61 रन था ।
फजल को अक्षर वाडकर (38) के रूप में अच्छा साझेदार मिला । दोनों ने 24 ओवर तक क्रीज पर डटकर बल्लेबाजी की । गौरव यादव ने वाडकर को रजत पाटीदार के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा ।
फजल की पारी का अंत भी यादव ने इसी अंदाज में किया ।
अगरतला में चंडीगढ और त्रिपुरा के बीच एक अन्य मैच में चौथे दिन कोई खेल नहीं हो सका और मैच ड्रॉ रहा । चंडीगढ ने तीन विकेट पर 455 रन बनाये थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2023 05:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

