नयी दिल्ली, छह अगस्त जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता आडी ने बृहस्पतिवार को भारत में अपनी नई स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) आडी आरएस क्यू8 की बुकिंग खोलने की घोषणा की है।
आडी इंडिया ने एक वक्तव्य में कहा की उसकी आडी आरएस क्यू8 को अब 15 लाख रुपये की शुरुआती राशि का भुगतान कर बुक कराया जा सकता है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
आडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘इस साल हमारे चौथे उत्पाद, आडी आरएस क्यू8 का बाजार में उतरना हमारे प्रदर्शन और काम करने के आक्रामक तौर तरीकों का निष्कर्ष है। ’’
उन्होंने कहा कि इस वाहन में कई तरह की खूबियां हैं। ‘‘हम आडी क्यू8 को लेकर बेहतर प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं। हमने इस साल की शुरुआत में एक एसयूवी बाजार में उतारी थी उसी से प्रेरित होकर हमें आडी आरएस क्यू8 को जल्द ही भारत में लाना पड़ा।’’
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
ढिल्लों ने कहा कि यह नया वाहन इस महीने के अंत तक बाजार में आना था और उसका दाम भी तभी घोषित होना था। उनहोंने कहा कि आडी आरएस क्यू8 पिछले 10 माह की अवधि में कंपनी का पांचवां उत्पाद है जिसे बाजार में उतारा गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुये प्रसन्नता है कि यह अगले कुछ महीनों के दौरान बाजार में आने वाले ‘क्यू मॉडल’ में अकेला उत्पाद नहीं है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY