देश की खबरें | आतिशी ने कहा- एमसीडी शिक्षकों को दी जा सकती अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

नयी दिल्ली, 19 जून दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोमवार को यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल) का दौरा किया । दुनिया के शीर्ष संस्थानों में शुमार यूसीएल का उनका दौरा इसके साथ साझेदारी की संभावनाओं को टटोलने के मकसद से उनका यह दौरा हुआ ।

मंत्री ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों के शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण देने के अवसर पर विचार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यूसीएल और दिल्ली सरकार की साझेदारी से एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को कक्षा में बेहतरीन शैक्षिणिक और अध्यापन पद्धति का अपनाने में मदद मिलेगी।

अधिकारियों ने बताया कि आतिशी के विश्वविद्यालय का दौरा करने का उद्देश्य यूसीएल नेतृत्व के साथ संभावित साझेदारी पर चर्चा करना, एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों और प्रशासकों की क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करना है।

दिल्ली सरकार ने बयान में कहा, ‘‘दूरदर्शी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार एमसीडी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली की पुन:रचना को पूरी तरह से कृत संकल्प है जिसका उद्देश्य इन्हें विश्वस्तरीय संस्थानों में तब्दील करना है।’’

अपनी यात्रा के बारे में आतिशी ने कहा , ‘‘शिक्षा हमेशा से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नीत सरकार की प्राथमिकता रही है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के बाद अब हमारा ध्यान एमसीडी स्कूलों पर हैं और शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव हमारी प्राथमिकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)