एजेंसी न्यूज

Mexico Accident: मेक्सिको में दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तमाऊलिपास राज्य के अभियोजकों ने कहा कि टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए. पुलिस की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में बस जल कर धातु के ढेर के समान प्रतीत हो रही है.

Mexico Accident: मेक्सिको में दो वाहनों की टक्कर में कम से कम 18 लोगों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. तमाऊलिपास राज्य के अभियोजकों ने कहा कि टक्कर से दोनों वाहन पूरी तरह से जल गए. पुलिस की तरफ से जारी की गई तस्वीरों में बस जल कर धातु के ढेर के समान प्रतीत हो रही है.

तमाऊलिपास राज्य की पुलिस ने शुरुआत में बताया था कि नौ शवों के अवशेष मिले हैं. बाद में उन्होंने बताया कि नौ और अवशेष प्राप्त हुए हैं, जिससे अब तक 18 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. उन्होंने कहा कि मृतक संख्या बढ़ सकती है. यह भी पढ़ें : छोटे परमाणु रिएक्टर ऊर्जा विकल्प के रूप में उभरे, लेकिन जोखिम भी ज्यादा

यह दुर्घटना तड़के मॉन्टेरी शहर की ओर जाने वाले राजमार्ग पर हुई. माना जा रहा है कि ईंधन ले जा रहे टैंकर का चालक ठीक है और उससे पूछताछ की जा रही है. बस हिडालगो से मॉन्टेरी शहर की ओर जा रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).