आइजोल, 26 मई असम राइफल्स ने सीमावर्ती क्षेत्रों में हालात पर नजर रखने और शांति बनाए रखने के लिए मिजोरम-मणिपुर की अंतरराज्यीय सीमा पर अपना अस्थायी शिविर बनाया है। अर्द्धसैनिक बल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।
असम राइफल्स के कर्मियों ने ख्वाडुंगसेई और खखावन गांवों के ग्राम परिषद के प्रतिनिधियों और वाईएमए के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें तुइवई पुल के पास अस्थायी शिविर की स्थापना के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि अस्थायी शिविर बनाने का कारण मणिपुर के विस्थापित लोगों को सुरक्षा प्रदान करना और उग्रवादियों की आवाजाही तथा हथियारों की तस्करी को रोकना है।
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास कार्पोरेशन लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) के अभियंताओं और कर्मियों ने पुल की मरम्मत की है।
अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी मणिपुर में रह रहे लोगों खासकर चुराचांदपुर में रह रहे लोगों के लिए यह पुल जीवन रेखा बन गया है, क्योंकि मिजोरम से सारी राहत सामग्री इसी पुलिस के जरिये भेजी जाती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY