एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जौहरियों का लाखों रुपये कीमत का सोना हड़प कर फरार हुआ कारीगर हावड़ा से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने सीकर शहर के 15 जौहरियों से 75 लाख रुपये मूल्य का करीब 1.5 किलोग्राम सोना हड़प कर फरार हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

देश की खबरें | जौहरियों का लाखों रुपये कीमत का सोना हड़प कर फरार हुआ कारीगर हावड़ा से गिरफ्तार

जयपुर, 20 जुलाई राजस्थान पुलिस ने सीकर शहर के 15 जौहरियों से 75 लाख रुपये मूल्य का करीब 1.5 किलोग्राम सोना हड़प कर फरार हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार कर लिया है।

सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक जौहरी ने 13 जुलाई को शिकायत दर्ज करवाई थी कि सीकर शहर के 15 जौहरियों ने सोने की घड़ाई के लिए आरोपी फूल कुमार को अलग-अलग मात्रा में 75 लाख रुपये कीमत का करीब 1.5 किलोग्राम सोना दिया था। शिकायत के अनुसार, 11 जुलाई की रात फूल कुमार, उसका रिश्तेदार माधव और साथी गोपाल दास सारा सोना लेकर फरार हो गये।

पुलिस के बयान के अनुसार, आरोपी फूल कुमार बारी उर्फ सोनातन (32) पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले का वाला है। वह सीकर में सुभाष चौक ‍स्थित दुकान में सोने की घडाई बनाने का काम करता था।

पुलिस की टीम ने आरोपी फूलकुमार को मंगलवार को हावड़ा से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 343 ग्राम सोने के जेवर मिले हैं। आरोपी ने किन-किन जौहरियों से कितना सोना हड़पा है इस बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).