Jonty Rhodes On Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह की वासिम अकरम से तुलना करने पर खुश नहीं है जोंटी रोड्स, बताई वजह

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने क्रिकेटर के रूप में जबर्दस्त प्रगति की है और उनमें बेजोड़ क्षमता है लेकिन महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ तुलना करने से उस पर दबाव बनेगा।

अर्शदीप सिंह (Photo: Instagram)

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने क्रिकेटर के रूप में जबर्दस्त प्रगति की है और उनमें बेजोड़ क्षमता है लेकिन महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ तुलना करने से उस पर दबाव बनेगा।

भारत के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान प्रभावित किया जहां भारत को अंतत: चैंपियन बने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में सक्षम अर्शदीप टी20 विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने छह मैच में 10 विकेट चटकाए और इस दौरान 7.80 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए।

रोड्स ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्विंग के सुल्तान महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम से तुलना से वह काफी दबाव में आ जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अर्शदीप ने निश्चित तौर पर पिछले दो साल में प्रगति की है और अन्य भारतीय तेज गेंदबाजों के साथ भी ऐसा ही है। आप बुमराह को देखिए और उसने इतनी तेजी से प्रगति की और अर्शदीप ने भी ऐसा की किया, वह युवा तेज गेंदबाज है। वह सीखने और आपकी बातें सुनने को तैयार रहता है और कड़ी मेहनत करना है।’’

दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘‘वह गेंद को स्विंग कराता है और डेथ ओवरों में उसने शानदार गेंदबाजी की है। वह पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी करता है, गेंद पर उसका अच्छा नियंत्रण है और वसीम अकरम की तरह अराउंड द विकेट गेंदबाजी प्रभावी तरीके से कर सकता है।’’

इंडियन प्रीमियर लीग टीम पंजाब किंग्स के क्षेत्ररक्षण कोच के रूप में अर्शदीप के साथ काम कर चुके रोड्स का मानना है कि इस युवा तेज गेंदबाज में काफी क्षमता है।

लगातार दो टी20 विश्व कप में निराशा के बाद भारतीय टीम में युवा खिलाड़ियों के सीनियर खिलाड़ियों की जगह लेने की उम्मीद है।

यह पूछने पर कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को किन खिलाड़ियों पर निवेश करना चाहिए , रोड्स ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड गई टीम के खिलाड़ी काफी युवा हैं जिन पर बीसीसीआई को निवेश करना चाहिए। इसके अलावा कुछ और शानदार खिलाड़ी मौके मिलने का इंतजार कर रहे हैं।’’

शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि शुभमन गिल, उमरान मलिक, इशान किशन और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा।

रोड्स ने कहा कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने का काफी फायदा मिला है। उन्होंने साथ ही टी10 प्रारूप का पक्ष लेते हुए कहा कि यह ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों जैसी बहु खेल प्रतियोगिताओं के लिए अच्छा प्रारूप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड