देश की खबरें | फर्जी कागजात के जरिए 6.7 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 29 नवंबर संपत्ति के फर्जी कागजात के जरिए 6.70 करोड़ रुपये के तीन ‘होम लोन’ लेने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि फर्जीवाड़े के आरोपी सुनील आंनद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने अपनी पहचान राहुल शर्मा के तौर पर जाहिर की और फर्जी कागजात के आधार पर कर्ज लिया।

यह भी पढ़े | Night Curfew in Rajasthan: कोरोना के बढ़ते मामलों पर राजस्थान सरकार सख्त, 1 से 31 दिसंबर तक 12 जिलों में लगाया नाईट कर्फ्यू.

उन्होंने बताया कि घर की मालकिन रीता बब्बर द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत किए जाने के बाद मामला प्रकाश में आया।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओपी शर्मा ने कहा कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने पूर्वी दिल्ली स्थित अपना एक मकान 2014 में तीन लोगों को किराए पर दिया था और आरोपियों ने मकान के फर्जी कागजात तैयार करके अलग-अलग वित्तीय कंपनियों से कर्ज ले लिया।

यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: कोविड-19 को लेकर जम्मू-कश्मीर में 31 दिसंबर तक स्कूल- कॉलेज रहेंगे बंद, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल, SOP जारी.

उन्होंने बताया कि बाद में जुलाई 2016 में बब्बर के पति के पास कंपनी के लोगों ने संपत्ति के आधार पर कर्ज लिए जाने की बात कही, तब पूरा मामला उनके सामने आया।

इस मामले में एक आरोपी की मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)