देश की खबरें | मथुरा में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म-हत्या का आरोपी गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, सात सितम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक सप्ताह पूर्व नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के आरोपी को कोसीकलां में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के कारण आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़े | UNESCO World Heritage List: यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल होगा जम्मू-कश्मीर का मुगल गार्डन, प्रशासन तैयार कर रहा डोजियर.

थाना जमुनापार इलाके के एक गांव में नौ वर्षीय लड़की किराने की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। घरवालों ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह पास के गांव में उसका क्षत-विक्षत शव मिला।

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया, "सोमवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म और हत्या का आरोपी बनवारी कोसीकलां क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने उसकी घेराबंदी शुरु कर दी। बचने के लिए उसने राजमार्ग से होते हुए बाइक से दिल्ली की ओर भागने की कोशिश की।"

यह भी पढ़े | शिवपाल यादव का तंज, कहा- मोदी और योगी सरकार से कोई उम्मीद न रखे, अपनी सुरक्षा स्वयं करे.

उन्होंने बताया, "पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इस पर उसने पुलिस पर गोलियां चलाकर खुद को बचाने का प्रयास किया, परंतु पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी । इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।"

ग्रोवर ने बताया कि घायल होने के बाद उसे कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)