वायनाड (केरल), 30 जनवरी केरल में वायनाड जिले के लक्किडी इलाके में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 100 विद्यार्थियों को पिछले कुछ दिनों से उल्टी, दस्ते और पेटदर्द हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय का दौरा किया एवं एहतियाती उपाय बढ़ाने का निर्देश दिया।
विथिरी तालुक स्थित इस विद्यालय में सप्ताहांत को बड़ी संख्या में विद्यार्थियों अस्पताल में भर्ती कराया गया और ऐसी खबर है कि यह संभवत खाद्य विषाक्तता का मामला है।
जिला प्रशासन की विज्ञप्ति के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की एक विशेषज्ञ टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया है। इस टीम ने विद्यालय से पेयजल के नमूने लिये और उसे परीक्षण के लिए कोझिकोड क्षेत्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेज दिये।
जिला प्रशासन के मुताबिक इन विद्यार्थियों के मल एवं रक्त नमूने क्रमश: अलप्पुझा स्थित विषाणुविज्ञान संस्थान एवं बाथेरी जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गये हैं।
उसने बताया कि एक बच्चा 24 जनवरी को, 11 बच्चे 27 जनवरी को, 20 बच्चे 29 जनवरी को तथा 66 बच्चे सोमवार को बीमार पड़ गये और कुल 98 बच्चों को तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला प्रशासन का कहना है किसी भी बच्चे की हालत गंभीर तो नहीं है लेकिन उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।
उसने कहा कि इस बीच विद्यार्थियों, अध्यापकों, अभिभावकों एवं रसोई कर्मियों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
सरकार द्वारा इस आवासीय विद्यालय में 486 छात्र पढ़ते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY