देश की खबरें | सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने कीनिया के शीर्ष सैन्य कमांडर के साथ वार्ता की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो नवम्बर कीनिया के रक्षा बलों के प्रमुख जनरल रॉबर्ट के किबोची और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग का विस्तार करने के तरीकों पर व्यापक बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जनरल किबोची सोमवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान उनका रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और तीनों सेनाओं के प्रमुखों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े | Farm Bill Row: गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, पंजाब के बाद राजस्थान में भी कृषि कानून के खिलाफ तीनों बिल पास.

सेना के अधिकारियों ने बताया कि जनरल नरवणे और जनरल किबोची ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं तथा इसे और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘अफ्रीका से बाहर भारत ऐसा पहला देश है जहां जनरल किबोची दौरा कर रहे हैं।’’

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान सरकार ने काबुल यूनिवर्सिटी हमले को लेकर कल एक दिन के लिए राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित किया: 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जनरल किबोची ने इस साल मई में कमान संभाली थी।

सेना ने कहा, ‘‘यह यात्रा दोनों देशों के बीच पहले से ही मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती प्रदान करेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)