देश की खबरें | स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में सेना के बैंड प्रस्तुति देंगे, कोरोना योद्धाओं को प्रति आभार प्रकट करेंगे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त अधिकारियों ने बुधवार को बाताया कि देश में पहली बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले एक पखवाड़े तक देशभर में सेना के बैंड प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और पुलिस के बैंडों ने अब तक पोरबंदर, हैदराबाद, बेंगलुरु, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, इलाहाबाद और कोलकाता में प्रस्तुति दी हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: बाढ़ के कारण रायगढ़ के सोन्याची वाड़ी गांव में फंसे करीब 75 लोगों में से 23 को किया गया रेस्क्यू: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रस्तुतियों का उद्देश्य देश में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए अपनी जान खतरे में डालकर लगातार लड़ रहे कोरोना योद्धाओं के प्रति देश की ओर से आभार और सराहना की अभिव्यक्ति है।’’

इसमें कहा गया कि सेना के बैंड पहली बार एक अगस्त से एक पखवाड़े तक देशभर में प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: गृहमंत्री अमित शाह बोले-राम मंदिर निर्माण असंख्य रामभक्तों के सदियों के निरंतर त्याग-संघर्ष, तपस्या और बलिदान का परिणाम.

बुधवार शाम को विशाखापत्तनम, नागपुर और ग्वालियर में सेना और पुलिस के बैंड प्रस्तुति देंगे।

सेना के बैंड सात अगस्त को कोलकाता और श्रीनगर में प्रस्तुति देंगे। तीनों सेनाओं के बैंड आठ, नौ और 12 अगस्त को क्रमश: दिल्ली में लाल किला, राजपथ तथा इंडिया गेट पर प्रस्तुतियां देंगे।

इस श्रृंखला में अंतिम प्रस्तुतियां 13 अगस्त को लखनऊ, फैजाबाद, शिलांग, मदुरै तथा चंपारण में होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)