देश की खबरें | जम्मू में हथियारबंद लुटेरों ने आभूषण की दुकान से 1.5 किलो से अधिक सोना लूटा

जम्मू, एक फरवरी जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े धारदार हथियार से लैस दो लोगों ने एक आभूषण की दुकान से 1.5 किलोग्राम से अधिक सोना लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार हेलमेट पहने हुए दो व्यक्ति दोपहर करीब दो बजे ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित आनंद ज्वैलर्स में घुसे।

पुलिस ने बताया कि उनमें से एक ने दुकान की एक महिला कर्मचारी को उसके गले पर तेज धार वाला हथियार रखकर बंधक बना लिया।

उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों ने एक थैले में 1.5 किलोग्राम से अधिक सोना रखा और फिर दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से फरार हो गए।

चोरी के समय दुकान का मालिक दुकान में मौजूद नहीं था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने और लूटा गया सोना बरामद करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)