लास एंजिलिस, 11 जून प्रख्यात संगीतकार ए आर रहमान “नो लैंड्स मैन” फिल्म से सह निर्माता और संगीत निर्देशक के तौर पर जुड़ेंगे।
इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे।
यह भी पढ़े | ब्रिटेन के युवराज फिलिप ने मनाया अपना 99वां जन्मदिन, COVID-19 महामारी के कारण पृथकवास में रह रहा है परिवार.
फिल्म का निर्देशन जाने माने बांग्लादेशी निर्देशक मुस्तफा सरवर फारुकी करेंगे जिन्होंने “टेलीविजन” और इरफान खान अभिनीत “दूब: नो बेड ऑफ रोजेज” बनाई थी।
वैरायटी पत्रिका के मुताबिक फिल्म के निर्माण से अमेरिका, भारत और बांग्लादेश के नागरिक जुड़े हैं और इसमें एक दक्षिण एशियाई व्यक्ति की यात्रा की कहानी है जो उलझ जाती है जब मुख्य किरदार अमेरिका में एक ऑस्ट्रेलियाई महिला से मिलता है।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस महामारी फैलाने के आरोप में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ परिवाद पत्र दाखिल.
ऑस्कर पुरस्कार विजेता रहमान ने कहा, “समय ने हमेशा नई दुनिया, नए विचारों को जन्म दिया है। नई बनी दुनिया में नई चुनौतियां और सुनाने के लिए नई कहानियां होती हैं। यह ऐसी ही एक कहानी है।”
“द लंचबॉक्स” और “सेक्रेड गेम्स” से सुर्खियां बटोर चुके नवाजुद्दीन ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे रहमान के साथ काम कर रहे हैं।
फिल्म में ऑस्ट्रेलियाई थियेटर अभिनेत्री मेगन मिशेल और बांग्लादेशी संगीतकार अभिनेता तहसन रहमान खान भी दिखाई देंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY