एजेंसी न्यूज

Karnataka Bandh: एपीएमसी, भूमि सुधार कानून में संशोधन को लेकर किसानों का विरोध, कर्नाटक में कल बंद का आह्वान

कर्नाटक में विभिन्न किसान संगठनों ने कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) और भूमि सुधार कानून में बीएस येदियुरप्पा सरकार द्वारा संशोधन किए जाने पर विरोध जताने के लिए सोमवार को राज्य में बंद का आह्वान किया है।

Karnataka Bandh: एपीएमसी, भूमि सुधार कानून में संशोधन को लेकर किसानों का विरोध, कर्नाटक में कल बंद का आह्वान
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

Karnataka Bandh: कर्नाटक में विभिन्न किसान संगठनों ने कृषि उत्पाद बाजार समिति (APMC ) और भूमि सुधार कानून में बीएस येदियुरप्पा सरकार (B S Yeddyurappa Govt) द्वारा संशोधन किए जाने पर विरोध जताने के लिए सोमवार को राज्य में बंद का आह्वान किया है. विधानसभा में इन विधेयकों का विरोध करने वाले विपक्षी दल कांग्रेस और जद (एस) के साथ ही कई कन्नड़ संगठनों ने भी सोमवार तड़के से लेकर शाम तक आयोजित किए जाने वाले इस बंद का समर्थन किया है.

इसके अलावा, शनिवार को समाप्त हुए संक्षिप्त सत्र के दौरान कुछ श्रम कानूनों में संशोधन का विरोध करने वाले कई श्रमिक संगठनों ने भी इस बंद के समर्थन की घोषणा की है. यह भी पढ़े: Farm Bills: किसान बिल को लेकर घमासान जारी, अंबाला में लोक इंसाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन के दौरान तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने किया पानी की बौछार का इस्तेमाल

वहीं, राज्य सरकार ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाएगी कि आम जनजीवन से संबधित कार्यालयों और प्रतिष्ठानों के संचालन को प्रभावित नहीं होने दिया जाए. साथ ही जबरन बंद लागू करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी सरकार ने दी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2020 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).