देश की खबरें | अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को तड़के रवाना हुआ।
जम्मू, 18 जुलाई दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 990 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को तड़के रवाना हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि यह इस साल भगवती नगर आधार शिविर से वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाला सबसे छोटा जत्था है और इसमें 152 महिलाएं शामिल हैं।
अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी।
अब तक 4.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग अब पूरी तरह से पिघल चुका है और इसे बीते एक हफ्ते में तीर्थयात्रियों की संख्या में लगातार आ रही गिरावट की मुख्य वजह माना जा रहा है।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 5,000 तीर्थयात्री अभी भी दैनिक आधार पर गुफा मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। अमरनाथ यात्रा 14 अगस्त को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी, जब भगवान शिव की पवित्र छड़ी 'छड़ी मुबारक' पहलगाम में यात्रा में शामिल होगी।
अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार को तड़के करीब साढ़े तीन बजे कड़ी सुरक्षा के बीच भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होने वाले 991 यात्रियों के 37वें जत्थे में 41 साधू और नौ साध्वी शामिल थीं।
उन्होंने बताया कि 815 तीर्थयात्री पहलगाम मार्ग से गुफा मंदिर पहुंचेंगे, जबकि बाकी 176 तीर्थयात्रियों ने बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए चुना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

