वड़ोदरा, पांच जून पूर्व भारतीय खिलाड़ी अंजू जैन और देविका पालशिखर को शुक्रवार को बड़ौदा महिला क्रिकेट टीम के सहयोगी स्टाफ में शामिल किया गया।
अंजू जैन जहां बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कोच होंगी वहीं देविका गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण कोच की भूमिका निभाएंगी।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के सचिव अजित लेले ने पीटीआई से इसकी पुष्टि की।
बीसीए ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी अतुल बेदादे को टीम के मुख्य कोच पद से बर्खास्त करने के फैसले के बाद ये नियुक्तियां की।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
अंजू जैन 12 साल तक भारत की तरफ से खेली हैं और उन्होंने विश्व कप 2000 में भारतीय टीम की अगुवाई की थी। इसके बाद वह कोचिंग से जुड़ गयी। वह बांग्लादेश महिला टीम की भी कोच रह चुकी हैं।
लेग स्पिनर देविका ने भारत की तरफ से एक टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY