अलीपुरद्वार, 25 जुलाई पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पत्नी और सास द्वारा झाड़ू से पिटाई किए जाने के बाद कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सौमित्र अधिकारी का शव शामुकताला पुलिस थाने के अंतर्गत जाशोडांगा गांव स्थित उसके घर पर छत से लटका हुआ मिला।
उन्होंने बताया कि मृतक की मां ने उसकी पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के मुताबिक, शनिवार सुबह जब अधिकारी नजदीक के उत्तर मजिदखाना गांव स्थित ससुराल गया तो पत्नी और सास ने उसकी झाडू से पिटाई की और बेटी से भी मिलने नहीं दिया।
शिकायत के मुताबिक, अधिकारी ने घर लौटकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी और अपने कमरे में जा कर उसे भीतर से बंद कर लिया। बाद में उसका शव छत से लटका हुआ मिला।
अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY