देश की खबरें | आंध्रप्रदेश : रहस्यमय बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से गिरावट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, नौ दिसंबर आंध्रप्रदेश के इलुरू शहर में एक रहस्यमय बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है, जबकि चिकित्सक एवं वैज्ञानिक बीमारी के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा पाए हैं।

कई दौर की जांच के बाद विशेषज्ञों का मानना है कि बीमारी का प्रारंभिक कारण ऑर्गेनोक्लोरीन और सीसा हो सकता है, जिसके लक्षण मुख्य रूप से दौरा पड़ना और जी मिचलाना हैं।

यह भी पढ़े | Farmers’ Protest: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- देश का किसान समझ गया है कि मोदी सरकार ने उन्हें धोखा दिया.

आंध्रप्रदेश सरकार को सौंपे गए प्रारंभिक निष्कर्ष में विशेषज्ञों ने कहा कि यह एक महामारी है और यह विषैले तत्वों के प्रमाद का संभावित मामला हो सकता है।

विशेषज्ञों ने बताया कि यह सीसे के विष या आर्गेनोक्लोरीन या दोनों के होने की संभावना है जिससे शरीर में अचानक ऐंठन होने लगती है।

यह भी पढ़े | Atmanirbhar Bharat Rojgar Yojna: सरकार ने 23,00 करोड़ रुपए की ‘आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना’ मंजूर की.

बुधवार को बीमारी से पीड़ित लोगों की कुल संख्या 593 हो गई लेकिन उनमें से 523 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

अन्य 33 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा और गुंटूर के सरकारी अस्पतालों में भेजा गया है।

अब इलाज करा रहे लोगों की संख्या केवल 36 है।

बुधवार को केवल 24 व्यक्ति बीमार पड़े लेकिन उनमें से सबकी हालत स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)