मुंबई/अमरावती, 21 जुलाई आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी टंडन के निधन पर दुख जताया।
एक बयान में हरिचंदन ने उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता के तौर पर टंडन के विभिन्न पदों पर रहते हुए प्रदेश के लिए किए गए उनके सेवा कार्यों को भी याद किया।
हरिचंदन ने कहा कि टंडन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कार्यकाल के दौरान राज्य के विश्वविद्यालयों में अकादमिक सुधार के लिए की गई पहल के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: राजधानी दिल्ली में 6 महीने में 22.86 फीसद लोग प्रभावित, 77 फीसदी आबादी अभी असुरक्षित है.
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी एक संदेश में टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जतायी।
वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार को टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश ने एक समर्पित लोक सेवक खो दिया।
उन्होंने कहा, '' मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ। लालजी टंडन के साथ जुड़कर कई साल तक कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY