विजयवाड़ा, पांच मई आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य की बिजली इकाइयों में पारदर्शिता और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए एनटीपीसी और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जैसे प्रमुख संस्थानों से पेशेवरों को नियुक्त किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने बिजली क्षेत्र में सुधार, बिजली के नुकसान को कम करने और शुल्क को को कम करने का संकल्प लिया था।
पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक श्वेत पत्र जारी किया था, जिसमें खुलासा किया गया था कि राज्य की बिजली इकाइयो का कुल कर्ज वित्त वर्ष 2018-19 के 62,826 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 1,12,422 करोड़ रुपये हो गया है।
बिजली इकाइयों में सुधार के तहत बिजली कंपनियों - आंध्र प्रदेश पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीजेनको), आंध्र प्रदेश ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीट्रांसको) और तीन वितरण कंपनियों - एपी लिमिटेड की सेंट्रल पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी, एपी लिमिटेड की ईस्टर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी और एपी लिमिटेड की सदर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी में शीर्ष स्तर पर पुनर्गठन किया है और विभिन्न क्षेत्रों से इन पदों पर नियुक्ति की गई है।
इसके लिए करीब 140 लोगों का साक्षात्कार लिया गया। अंत में क्षमता, अनुभव और मुद्दों की समझ के संतुलन को सुनिश्चित करने के लिए जांच की गई। बिजली इकाइयों में 16 निदेशक स्तर की नियुक्तियां की गई हैं।
सूत्रों ने बताया कि रोजगार सृजन पर मंत्रियों के समूह के चेयरमैन नारा लोकेश ने भर्ती प्रक्रिया की निगरानी की।
आबिद रहमान को एपीएसपीडीसीएल (दक्षिणी डिस्कॉम) में निदेशक वित्त नियुक्त किया गया है। वह भारतीय स्टेट बैंक में नेतृत्व वाले पद पर काम कर चुके हैं।
इसी तरह एस वेंकटेश्वरलू जिन्हें सेंट्रल डिस्कॉम (एपीसीपीडीसीएल) में निदेशक वित्त के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है, हाल तक भारतीय स्टेट बैंक में सीजीएम थे। इसी तरह, के सीता राम राजू जिन्हें एपी जेनको निदेशक वित्त और वाणिज्यिक के रूप में नियुक्त किया गया है, वह भारतीय रेलवे लेखा सेवा से हैं और भारतीय रेलवे के उप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। के श्रीनिवास, जिन्हें एपी पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीपीडीसीएल) के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है, भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी में कार्यकारी निदेशक थे और हाल ही में वह जिंदल पावर लिमिटेड में उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY