मुंबई, एक नवंबर फिल्म अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति रेडियो जॉकी अनमोल रविवार को एक बच्चे के माता-पिता बन गए। उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा कि राव और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत: 1 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
बयान में कहा गया, ‘‘अमृता राव और आरजे अनमोल के घर आज सुबह एक बच्चे का जन्म हुआ। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।’’
उन्होंने बयान में कहा, ‘‘परिवार बहुत खुश है और अमृता एवं आरजे अनमोल दोनों ने सभी लोगों को उनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।’’
राव ने 2016 में अनमोल के साथ शादी की थी।
अमृता राव "इश्क विश्क", "मैं हूं ना", और "विवाह" जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में आई राजनीतिक फिल्म "ठाकरे" में देखा गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY