एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राजस्थान : तेज बारिश से मकान ढहा, एक युवक की मौत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. धौलपुर जिले के मनियां कस्बे में मंगलवार तड़के हुई तेज बारिश से एक मकान ढह गया जिसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गये।

देश की खबरें | मानवाधिकार कार्यकर्ता और पांच अन्य के खिलाफ यूएपीए का मामला वापस लेगी तेलंगाना सरकार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जी हरगोपाल और पांच अन्य के खिलाफ सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दायर मामला वापस लेने का फैसला किया है।

देश की खबरें | उप्र मदरसा बोर्ड ने जारी किए निर्देश : सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में मनाया जाए योग दिवस

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य के सभी अनुदानित और गैर अनुदानित मान्यता प्राप्त मदरसों में योग दिवस मनाने के आदेश जारी किए हैं।

देश की खबरें | लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन पर बधाई दी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट की और उनके 65वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

देश की खबरें | मुंबई नगर निकाय में अनियमितता के खिलाफ एक जुलाई को मोर्चा निकालेगी शिवसेना (यूबीटी) : उद्धव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) एक जुलाई को नगर निकाय के कामकाज में “अनियमितताओं” के खिलाफ मुंबई नगर निगम के बाहर एक मोर्चा निकालेगी।

देश की खबरें | मथुरा : पाइप चोरी की शिकायत करने पर पड़ोसी ने किसान की हत्या की, मामला दर्ज

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के नौहझील थाना इलाके में पाइप चोरी का आरोप लगाने पर पड़ोसी ने कथित तौर पर एक किसान की खेत में सोने के दौरान पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। किसान का शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मेघालय: एनपीपी ने मिलाया विपक्षी कांग्रेस से हाथ, जिला परिषद समिति से गठबंधन साझेदार को किया बाहर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के सत्तारूढ़ गठबंधन की अगुवाई वाली पार्टी एनपीपी ने विपक्षी कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर गठबंधन सहयोगी यूडीपी को बाहर कर दिया है। इस घटनाक्रम के बाद एनपीपी का एक नेता एक स्वायत्त जिला परिषद की कार्यकारी समिति का प्रमुख बन गया है।

देश की खबरें | पंजाब के राज्य विश्वविद्यालयों में कुलाधिपति राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री होंगे, विधेयक पारित

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री को बनाने के लिए मंगलवार को एक विधेयक पारित किया। पंजाब विधानसभा का दो दिवसीय सत्र यहां सोमवार को शुरू हुआ।

देश की खबरें | कर्नाटक में चावल की आपूर्ति को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक को चावल की आपूर्ति के विषय पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक दूसरे पर निशाना साधा और राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन भी किया।

जरुरी जानकारी | अप्रैल में ईपीएफओ से 17.20 लाख नए सदस्य जुड़े

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ से अप्रैल के महीने में शुद्ध आधार पर 17.20 लाख सदस्य जुड़े जिनमें से करीब आधे लोग पहली बार इसके सामाजिक सुरक्षा दायरे का हिस्सा बने।

देश की खबरें | उत्सर्जन कटौती नहीं हुई तो हिंदु कुश हिमालय के 80 फीसदी ग्लेशियर 2100 तक पिघल जाएंगे : अध्ययन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगर उत्सर्जन में तेजी से और तत्काल कमी नहीं की गई तो हिंदु कुश हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियरों का 80 प्रतिशत हिस्सा वर्ष 2100 तक नष्ट होने का अनुमान है। एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

'Zero Tolerance' Policy On Spurious Drugs: नकली दवाओं पर ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति, 71 कंपनियों को नोटिस जारी किए गए- मांडविया

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत नकली दवाओं के मामले में ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति का पालन करता है। उन्होंने कहा कि खांसी रोकने के लिए भारत निर्मित सीरप के कारण कथित मौतों के बारे में कुछ हलकों में चिंता व्यक्त किए जाने के बाद 71 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और उनमें से 18 को बंद करने को कहा गया है।

देश की खबरें | भाजपा नेता के हत्यारोपी 'साहब गोली मत मारो, मैं हाजिर हूं' लिखे पोस्टर लेकर थाने पहुंचे, किया आत्मसमर्पण

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रावस्ती जिले के भिनगा इलाके में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के एक नेता की हुई हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों ने मंगलवार को 'साहब गोली मत मारो, मैं हाजिर हूं' लिखे पोस्टर लेकर नाटकीय ढंग से थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया।

देश की खबरें | जेनोवा के एमआरएनए आधारित कोविड-19 रोधी बूस्टर टीके को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे की जेनोवा बॉयोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि ओमीक्रॉन स्वरूप के खिलाफ उसके एमआरएनए आधारित कोविड-19 बूस्टर टीके (जेमकोववैक-ओएम) को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई)से आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है।

देश की खबरें | केजरीवाल को ऐसा बंगला कैसे मिला, जिसके वह पात्र नहीं हैं : भाजपा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली सरकार से पूछा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किस तरह वह आधिकारिक आवास मिला, जिसके लिए वह कथित तौर पर पात्र भी नहीं हैं।

देश की खबरें | गर्मी से संबंधित बीमारियों के उपायों में सहायता के लिए उप्र, बिहार में केंद्रीय टीम तैनात की जाएगी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, मौसम विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विशेषज्ञों की एक टीम गर्मी से संबंधित बीमारियों से निपटने के वास्ते सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों में मदद करने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेगी।

जरुरी जानकारी | भंडार बनाने, कीमतों पर अंकुश के लिए राज्यों को ओएमएसएस के तहत चावल नहीं दे रहा केंद्र : गोयल

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने यह सुनिश्चित करने के लिए अपने स्टॉक से कई राज्यों को चावल उपलब्ध कराने या बेचने से इनकार कर दिया है कि अनाज की कीमत खुले बाजार में न बढ़े और लोगों को यह सस्ते में मिलता रहे। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कर्नाटक को चावल की आपूर्ति से मना किये जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक विवाद के बीच यह बात कही है।

देश की खबरें | कोविड ने पर्यटन में लचीली प्रथाओं को विकसित करने के महत्व पर प्रकाश डाला: मुख्यमंत्री सावंत

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को राज्य में जी-20 पर्यटन कार्य समूह की चौथी बैठक के उद्घाटन सत्र में कहा कि कोविड-19 महामारी और इससे उत्पन्न चुनौतियों ने पर्यटन उद्योग में लचीली प्रथाओं को विकसित करने के महत्व को उजागर किया है।

जरुरी जानकारी | कृत्रिम मेधा, एनालिटिक्स को 54 प्रतिशत विनिर्माण कंपनियों ने अपनायाः रिपोर्ट

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विनिर्माण क्षेत्र ने डिजिटल कायाकल्प को अपने एजेंडा में काफी ऊपर रखा है और 54 प्रतिशत कंपनियों ने कारोबारी गतिविधियों में कृत्रिम मेधा (एआई) और एनालिटिक्स को अपना लिया है। एक रिपोर्ट में यह आकलन पेश किया गया।

विदेश की खबरें | पीएमएल-एन, पीपीपी ने बजट पर सत्तारूढ़ गठबंधन में मतभेदों को दूर करने के लिए बैठक की

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख नेता आम चुनाव से पहले गठबंधन सरकार के दो दलों के बीच मतभेद तेज होने की अफवाहों के बीच बजट पर अपनी असहमति को दूर करने के लिए बैठकें कर रहे हैं। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई।

Categories