देश की खबरें | उत्सर्जन कटौती नहीं हुई तो हिंदु कुश हिमालय के 80 फीसदी ग्लेशियर 2100 तक पिघल जाएंगे : अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगर उत्सर्जन में तेजी से और तत्काल कमी नहीं की गई तो हिंदु कुश हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियरों का 80 प्रतिशत हिस्सा वर्ष 2100 तक नष्ट होने का अनुमान है। एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

नयी दिल्ली, 20 जून अगर उत्सर्जन में तेजी से और तत्काल कमी नहीं की गई तो हिंदु कुश हिमालयी क्षेत्र के ग्लेशियरों का 80 प्रतिशत हिस्सा वर्ष 2100 तक नष्ट होने का अनुमान है। एक नये अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र में दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाएं शामिल हैं और ध्रुवीय क्षेत्रों से इतर पृथ्वी पर बर्फ की सबसे अधिक मात्रा है।

काठमांडू स्थित ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट’ के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया है कि ग्लेशियर 2000-2009 की तुलना में 2010-2019 की अवधि में 65 प्रतिशत तेजी से पिघले।

हिंदू कुश हिमालय (एचकेएच) क्षेत्र के ग्लेशियर और बर्फ से ढके पहाड़ 12 नदियों के लिए पानी का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं जो इस क्षेत्र में रहने वाले करीब 24 करोड़ लोगों को स्वच्छ जल प्रदान करते हैं।

शोधकर्ताओं ने जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियरों के तेजी से पिघलने की चेतावनी दी, जिससे भीषण बाढ़ और हिमस्खलन होगा। इससे लगभग दो अरब लोगों के जीवन और आजीविका पर असर पड़ेगा। साथ ही पारंपरिक सिंचाई प्रणाली और फसलों को नुकसान के साथ ही मवेशियों का जीवन भी प्रभावित होगा।

अंतर-सरकारी संगठन, जिसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, चीन, भारत, म्यांमा और पाकिस्तान इसके सदस्य हैं, ने कहा, ‘‘अनुमान है कि यदि ग्लोबल वार्मिंग दो डिग्री सेल्सियस से नीचे रहती है, तो एचकेएच ग्लेशियरों के वर्ष 2100 तक 30-50 प्रतिशत कम होने जबकि उच्च ग्लोबल वार्मिंग के स्तर की सूरत में ग्लेशियर के पिघलने की मात्रा 55 से 80 प्रतिशत तक होगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर