देश की खबरें | मथुरा : पाइप चोरी की शिकायत करने पर पड़ोसी ने किसान की हत्या की, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मथुरा जिले के नौहझील थाना इलाके में पाइप चोरी का आरोप लगाने पर पड़ोसी ने कथित तौर पर एक किसान की खेत में सोने के दौरान पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। किसान का शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मथुरा (उप्र), 20 जून मथुरा जिले के नौहझील थाना इलाके में पाइप चोरी का आरोप लगाने पर पड़ोसी ने कथित तौर पर एक किसान की खेत में सोने के दौरान पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। किसान का शव सुबह उसके खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिसेन ने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र के कटैलिया गांव निवासी प्रेमपाल शर्मा उर्फ बबलू (40) रोजाना की तरह सोमवार की रात को भी अपने खेत में स्थित नलकूप की रखवाली के लिए गया था। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने खेत में उसकी रक्तरंजित लाश देखी जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी।

एसपी ग्रामीण, उपाधीक्षक मांट रविकांत पाराशर व थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि अधिकारियों ने मौका का मुआयना कर वारदात के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पूर्व प्रेमपाल के नलकूप का पाइप चोरी हो गया था।

पुलिस के मुताबिक प्रेमपाल ने अपने पड़ोसी मनोज उर्फ मुन्‍ना मास्‍टर पर चोरी का शक जाहिर किया था। इससे मुन्‍ना अपने पड़ोसी प्रेमपाल से बेहद खफा हो गया था।

मृतक प्रेमपाल के परिजनों ने मुन्ना मास्टर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है।

बिसेन ने बताया कि आरोपी गांव से फरार है। मौके से फॉरेन्सिक प्रमाण जमा किए गए हैं और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है और प्रकरण की सभी कोणों से जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड