देश की खबरें | मुंबई नगर निकाय में अनियमितता के खिलाफ एक जुलाई को मोर्चा निकालेगी शिवसेना (यूबीटी) : उद्धव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) एक जुलाई को नगर निकाय के कामकाज में “अनियमितताओं” के खिलाफ मुंबई नगर निगम के बाहर एक मोर्चा निकालेगी।
मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना (यूबीटी) एक जुलाई को नगर निकाय के कामकाज में “अनियमितताओं” के खिलाफ मुंबई नगर निगम के बाहर एक मोर्चा निकालेगी।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शिवसेना-भाजपा सरकार में चुनाव का सामना करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि जी-20 जैसे आयोजनों और सड़क निर्माण के नाम पर पैसा “उड़ाया” जाता है।
उन्होंने कहा कि जब शिवसेना ने 1997 में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का कार्यभार संभाला था तब नगर निकाय का राजस्व घाटे में था लेकिन 25 वर्षों में इसकी सावधि जमा बढ़कर 92,000 करोड़ रुपये हो गई।
ठाकरे ने आरोप लगाया कि इन सावधि जमा (एफडी) से करीब 7,000-9,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
उन्होंने कहा, “किसी को बीएमसी से सवाल करना चाहिए क्योंकि यह लोगों का पैसा है। शिवसेना (यूबीटी) बीएमसी में अनियमितताओं के खिलाफ एक मोर्चा निकालेगी।” उन्होंने कहा कि उनके बेटे आदित्य सहित शिवसेना के नेता मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा चिह्नित मुंबई नागरिक निकाय के विभिन्न कार्यों में 12,024 करोड़ रुपये की “अनियमितताओं” की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
भारत का सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी, वर्तमान में एक प्रशासक के अधीन है। इसके पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल की शुरुआत में समाप्त हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)