एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरकर 82.32 पर आ गया।
विदेश की खबरें | अमेरिका ने म्यांमा की सैन्य सरकार के आपातकाल बढ़ाने के कदम की निंदा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने म्यांमा में सत्तारूढ़ सैन्य सरकार (जुंटा) द्वारा आपातकाल की अवधि छह महीने और बढ़ाने के कदम की निंदा की और कहा कि जुंटा ने देशभर में व्यापक पैमाने पर बर्बर हिंसा को अंजाम दिया है।
देश की खबरें | गुरुग्राम में मस्जिद पर हमले में व्यक्ति की मौत, हरियाणा में हिंसा में अब तक तीन लोगों की जान गई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस को रोकने की कोशिश करने पर भड़की हिंसा गुरुग्राम में भी फैल गई और भीड़ ने शहर के सेक्टर-57 में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी और एक मस्जिद में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | पुणे में प्रधानमंत्री मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर का दौरा करेंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
देश की खबरें | तमिलनाडु में पुलिस की कार्रवाई में दो हिस्ट्रीशीटर मारे गए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चेन्नई के बाहरी इलाके में सोमवार देर रात वाहन की जांच के दौरान एक पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) पर हमला करने वाले दो युवक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए। इन दोनों युवकों का कथित रूप से पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान पुल के स्लैब पर गिरी क्रेन, 16 श्रमिकों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के तीसरे चरण के दौरान एक क्रेन के मंगलवार को पुल के एक स्लैब (पट्टी) पर गिर जाने से 16 श्रमिकों की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज : भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने कांवड़ियों पर हुये लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि इस घटना की पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी जाएगी।
देश की खबरें | हरियाणा के नूंह में भीड़ ने किया विहिप के जुलूस पर पथराव, होमगार्ड के दो जवानों की मौत, 15 घायल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी। इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गठबंधन का नाम बदलने से विपक्ष के पाप नहीं धुलेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ने भले ही अपना नाम संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) से बदलकर ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) रख लिया है लेकिन वह अपने ''भ्रष्टाचार और कुशासन के पापों'' को नहीं धो पायेगा।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान धमाका : मारे गए लोगों की संख्या 54 हुई, पुलिस ने मामला दर्ज किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के राजनीतिक सम्मेलन पर हुए आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 54 हो गई है, पुलिस ने इस सिलसिले में 54 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण नौ लोगों की मौत के मामले का आरोपी, एक अन्य मामले में गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भीड़ में कार घुसा देने के फलस्वरूप नौ लोगों की मौत के सिलसिले के आरोपी कॉलेज विद्यार्थी तथ्य पटेल को सोमवार को लापरवाही से गाड़ी चलाने के एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री की पुणे यात्रा के दौरान प्रदर्शन की योजना बना रहे विपक्ष के सदस्यों को नोटिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंगलवार को पुणे यात्रा के दौरान उनके खिलाफ प्रदर्शन करने की योजना बना रहे विपक्षी दलों के सदस्यों ने सोमवार को दावा किया कि पुलिस ने उन्हें नोटिस भेजा है।
देश की खबरें | इस साल के अंत तक और दो हजार सरकारी कर्मचारियों को दी जाएगी पदोन्नति : मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) और अन्य ग्रेडों में लगभग 2,000 पदोन्नति प्रक्रिया में हैं और इस साल के अंत तक इस प्रक्रिया के पूरा होने की संभावना है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र : पुणे से संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, एटीएस ने रसायन और लैब के उपकरण बरामद किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में यहां गिरफ्तार किए गए दो लोगों में से एक द्वारा कथित तौर पर छिपाए गए रसायन और प्रयोगशाला उपकरण जब्त किए।
देश की खबरें | अदालत ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, एनआईए की याचिका खारिज की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार दो लोगों की और हिरासत मांगने की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की याचिका खारिज करते हुए उन्हें सोमवार को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विदेश की खबरें | लेबनान : फलस्तीनियों के शिविर में तीसरे दिन भी संघर्ष जारी, मृतकों की संख्या नौ हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लेबनानी सेना के प्रवक्ता ने कहा कि इन-अल-हिलवेह शिविर में हुई झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है, लेकिन कुछ खबरों में यह संख्या और अधिक बताई गई है। कर्नल फदी अबू ईद ने बताया कि शिविर के बाहर तैनात दो सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।
खेल की खबरें | इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि एशेज श्रृंखला अपने पास बरकरार रखी।
देश की खबरें | राज्यसभा में गतिरोध दूर करने के लिए धनखड़ ने की सर्वदलीय बैठक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मणिपुर में हिंसा को लेकर उच्च सदन में जारी गतिरोध दूर करने की कोशिश के तहत सोमवार को सत्तारूढ़ और विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की लेकिन उनकी यह कोशिश काम नहीं आई।
देश की खबरें | दिल्ली से जुड़ा विधेयक लोकसभा की मंगलवार की कार्यसूची में शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में समूह-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना के लिए एक प्राधिकार के गठन के लिहाज से लाये गये अध्यादेश की जगह लेने वाले विधेयक को लोकसभा में पेश करने के लिए सदन की मंगलवार की संशोधित कार्य सूची में शामिल किया गया है।
देश की खबरें | पाकिस्तान के पत्रकार के खिलाफ उनकी शिकायत पर मिला आयोग ने संज्ञान लिया है: सेलीना जेटली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री-मॉडल सेलीना जेटली ने कहा है कि उन्हें परेशान करने वाले पाकिस्तान के एक पत्रकार के खिलाफ दी गई शिकायत पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान उच्चायोग से बात की है।