देश की खबरें | अदालत ने दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, एनआईए की याचिका खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार दो लोगों की और हिरासत मांगने की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की याचिका खारिज करते हुए उन्हें सोमवार को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मुंबई, 31 जुलाई मुंबई की एक विशेष अदालत ने आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार दो लोगों की और हिरासत मांगने की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण की याचिका खारिज करते हुए उन्हें सोमवार को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आईएसआईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने इस महीने की शुरुआत में चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें जुबैर शेख और जुल्फिकार अली भी शामिल था। उन्हें विशेष एनआईए अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

अदालत ने शुक्रवार को दोनों को 31 जुलाई तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया था। जांच एजेंसी ने कहा था कि उन्होंने दो अन्य आरोपियों को "कोष और आश्रय" प्रदान किया था, जिन्हें अन्य मामले में महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की पुणे इकाई ने गिरफ्तार किया था।

सोमवार को, जब आरोपियों को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने पर अदालत में पेश किया गया, तो जांच एजेंसी ने यह कहते हुए 10 दिनों की और हिरासत की मांग की कि पूछताछ में कुछ नए खुलासे हुए हैं।

एनआईए ने कहा कि आरोपी कुछ गवाहों और हैंडलर के साथ बातचीत में कोड शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे, जिन्हें ‘डिकोड’ करने की जरूरत है।

अदालत ने सभी अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं पुणे एटीएस ने अपने मामले के संबंध में अली की हिरासत की मांग की है और अदालत मंगलवार को उनकी याचिका पर सुनवाई कर सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी