एजेंसी न्यूज
विदेश की खबरें | साप्ताहिक यूएई ड्रॉ में भारतीय प्रवासी ने जीते करीब 45 करोड़ भारतीय रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 47 वर्षीय भारतीय प्रवासी ने देश के एक प्रमुख साप्ताहिक ड्रॉ में दो करोड़ दिरहम (करीब 45 करोड़ रुपये) की भारी-भरकम इनामी राशि जीती है, जिसके बाद ड्रॉ के माध्यम से करोड़पति बनाने वाले भारतीयों की संख्या 20 हो गई है।
देश की खबरें | बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि उनकी सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और संकट के समय में ‘‘केवल राजनीति करने’’ के लिए विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला।
जरुरी जानकारी | रिलायंस फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में 88वें स्थान पर पहुंची
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज नवीनतम फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में शामिल भारतीय कंपनियों में सबसे आगे 88वें स्थान पर पहुंच गई। यह उसकी सबसे ऊंची रैंकिंग है।
देश की खबरें | अश्विन ने कोहली और रोहित को एकदिवसीय में आराम देने के फैसले का बचाव किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम देने के फैसले की काफी आलोचना हुई लेकिन रविचंद्रन अश्विन ने टीम प्रबंधन के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि आलोचक सिर्फ आलोचना करने के लिए गलती निकाल रहे हैं।
विदेश की खबरें | बांग्लादेश की अदालत ने विपक्षी बीएनपी के कार्यवाहक प्रमुख, उनकी पत्नी को जेल की सज़ा सुनाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश की अदालत ने आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में बुधवार को मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के ‘भगोड़े’ कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान को नौ साल और उनकी पत्नी को तीन साल की कैद की सज़ा सुनाई।
देश की खबरें | ‘जोधा अकबर’, ‘लगान’ के कला निर्देशक नितिन देसाई अपने स्टूडियो में मृत मिले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘जोधा अकबर’, ‘लगान’ जैसी फिल्मों और मशहूर टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार करने वाले जाने माने कला निर्देशक नितिन देसाई (57) बुधवार को मुंबई के निकट कर्जत में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तरकाशी में ताम्बाखाणी सुरंग में पानी का रिसाव होने से लोग परेशान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी ताम्बाखाणी सुरंग के अंदर पानी का रिसाव नहीं रुक पा रहा है जिससे वहां गंदगी और कीचड़ पसर गयी है और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इस संबंध में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने कहा कि सुरंग में रिसाव को रोकने के उपाय सुझाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाए जाएंगे ।
जरुरी जानकारी | ईडी ने हीरो मोटोकॉर्प के मुंजाल, अन्य के परिसरों की तलाशी में 25 करोड़ रुपये नकद, आभूषण जब्त किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी चेयरपर्सन पवन कांत मुंजाल एवं अन्य के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी में करीब 25 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी और भारतीय मुद्राएं, सोने तथा हीरे के आभूषणों के अलावा कुछ ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त किए।
देश की खबरें | लोगों से धोखाधड़ी की आरोपी रियल एस्टेट कंपनी की मैं अब निदेशक नहीं: नुसरत जहां
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने उस रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया है जिस पर वरिष्ठ नागरिकों को पूर्वी कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
देश की खबरें | ट्विटर ने एकल न्यायाधीश के आदेश को कर्नाटक उच्च न्यायालय में चुनौती दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (अब एक्स कॉर्प) ने एकल न्यायाधीश पीठ के पहले के आदेश के खिलाफ कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।
देश की खबरें | तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ‘लड्डू’ बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर राजनीतिक बयानबाजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिरुमाला मंदिर देवस्थानम (टीटीडी) के अधिकारियों के इस बयान के बाद कि पिछले दो दशकों में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में प्रसाद के रूप में बंटने वाले लड्डुओं में केवल एक साल के लिए नंदिनी ब्रांड के घी का इस्तेमाल किया गया था, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) ने कहा कि उसने कभी भी इस बारे में कोई दावा नहीं किया है कि वह मंदिर को कितने समय से घी की आपूर्ति कर रहा है।
जरुरी जानकारी | जलपाईगुड़ी में चाय की गुणवत्ता में सुधार के लिए मॉडल चाय कारखाना स्थापित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टी रिसर्च एसोसिएशन (टीआरए) ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा में एक मॉडल चाय कारखाना (एमटीएफ) स्थापित किया है ताकि अत्याधुनिक तरीकों से उत्पादन कर चाय की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रयोग किए जा सकें।
जरुरी जानकारी | खाद्यतेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में सुधार आया। सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल तथा बिनौला तेल कीमतों में मजबूती रही।
देश की खबरें | गारंटी योजनाओं के विरोध से पहले उन पर भाजपा का रुख स्पष्ट करें: सिद्धरमैया ने मोदी से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा राज्य का शासन मॉडल पूरे देश के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह गारंटी योजनाओं का विरोध करने से पहले उनके बारे में अपना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रुख स्पष्ट करें।
देश की खबरें | यूजीसी ने 20 विश्वविद्यालयों को फर्जी घोषित किया, उन्हें डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को 20 विश्वविद्यालयों को "फर्जी" घोषित कर दिया और उन्हें कोई भी डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं दिया है। दिल्ली में ऐसे विश्वविद्यालयों की संख्या आठ है, जो सर्वाधिक है।
देश की खबरें | संविधान सभा मौजूद नहीं है तो अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की सिफारिश कौन कर सकता है: न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने की सिफारिश कौन कर सकता है जब वहां कोई संविधान सभा मौजूद ही नहीं है? उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को यह सवाल उन याचिकाकर्ताओं से पूछा जिन्होंने पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संवैधानिक प्रावधान को निरस्त किए जाने को चुनौती दी है।
देश की खबरें | तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी हिरासत में पूछताछ करने से रोक रहे हैं : ईडी ने न्यायालय से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि तमिलनाडु के मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ईडी को हिरासत में पूछताछ करने के उसके अधिकार का प्रयोग करने और नौकरियों के बदले नकदी घोटाले में “सच्चाई सामने लाने” से रोक रहे हैं।
देश की खबरें | केवल उच्चतम न्यायालय संविधान की सर्वोच्चता बरकरार रख सकता है : महबूबा मुफ्ती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय देश में एकमात्र ऐसी संस्था बची है, जो यह सुनिश्चित कर सकती है कि भारत अपने संविधान के अनुसार शासित हो।
खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाज क्वार्टरफाइनल से बाहर, ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाज बुधवार को यहां चल रही मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप से पेरिस ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने में विफल रहे और पुरुष और महिला रिकर्व दोनों स्पर्धाओं के क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गये।
जरुरी जानकारी | ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत कर एक अक्टूबर से होगा लागू: सीतारमण
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ऑनलाइन गेमिंग में दांव पर लगने वाली समूची राशि पर 28 प्रतिशत कर लगाने का फैसला एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा।