देश की खबरें | गारंटी योजनाओं के विरोध से पहले उन पर भाजपा का रुख स्पष्ट करें: सिद्धरमैया ने मोदी से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा राज्य का शासन मॉडल पूरे देश के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह गारंटी योजनाओं का विरोध करने से पहले उनके बारे में अपना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रुख स्पष्ट करें।

बेंगलुरु, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को कहा राज्य का शासन मॉडल पूरे देश के लिए आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह गारंटी योजनाओं का विरोध करने से पहले उनके बारे में अपना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का रुख स्पष्ट करें।

केंद्र और भाजपा शासित कुछ राज्यों में सरकार द्वारा घोषित कुछ ‘‘मुफ्त योजनाओं’’ पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने विरोधाभास के बारे में प्रधानमंत्री से सवाल किया।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पुणे में प्रधानमंत्री के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किए, जिसमें मोदी ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर स्वार्थ के लिए राज्य के खजाने को ‘‘खाली’’ करने का आरोप लगाया था।

मोदी ने कर्नाटक में कहा था कि सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वीकार किया है कि राज्य का खजाना खाली है और विकास के लिए कोई धन नहीं है।

राज्य में मई में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के बाद कांग्रेस लगभग तीन महीने पहले सत्ता में आई थी।

प्रधानमंत्री ने कहा था कि कांग्रेस लोकलुभावन घोषणाएं करके राज्य में सत्ता में आने में कामयाब रही, लेकिन इस प्रक्रिया में उसने लोगों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘कर्नाटक में गारंटी योजनाओं को लागू किए जाने के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति के बारे में चिंता करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद। श्री नरेन्द्र मोदी, कृपया यह स्पष्ट करें कि क्या यह आपकी व्यक्तिगत राय है, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में राय है, या आपकी पार्टी की राय है?’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया, ‘‘कृपया गारंटी योजनाओं का विरोध करने से पहले उनके बारे में अपना और अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करें।’’

सिद्धरमैया ने प्रधानमंत्री से कहा कि वह कर्नाटक में भाजपा नेताओं को सार्वजनिक रूप से कांग्रेस की गारंटी योजनाओं का भी विरोध करने का निर्देश दें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने मुख्य एजेंडा के रूप में गारंटी योजनाओं के साथ अगला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।’’

सिद्धरमैया ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा नेता कांग्रेस सरकार से उसकी सभी गारंटी योजनाओं को तुरंत लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी इस मुद्दे पर जोरदार विरोध किया। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, ‘‘इस पर आपकी क्या राय है श्रीमान नरेन्द्र मोदी?’’

उन्होंने पूछा, ‘‘भाजपा ने अपने घोषणापत्र में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर और दिन में आधा लीटर दूध मुफ्त देने की घोषणा की थी। क्या यह मुफ्तखोरी नहीं है श्रीमान नरेन्द्र मोदी?’’

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘लाडली-बहना’ योजना की घोषणा की है, जहां सरकार महिला लाभार्थियों के खातों में प्रति माह 1,000 रुपये जमा करेगी और उन्होंने इसे बढ़ाकर 3,000 रुपये करने का वादा किया है। क्या यह भी मुफ़्त योजना नहीं है? क्या पीएम-किसान सम्मान योजना जिसके तहत किसानों के खातों में सालाना 6,000 रुपये जमा किए जाते हैं, आपकी परि के अनुसार क्या यह मुफ़्त नहीं है श्रीमान मोदी?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 1st T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

मानवीय पहल: मुजफ्फरपुर-दिल्ली ट्रेन में कन्फर्म टिकट होने के बावजूद खड़ा रहने को मजबूर हुआ कोरियाई यात्री, RPF जवान की मदद से मिली सीट; VIDEO वायरल

Fact Check: टी20 वर्ल्ड कप जीत की फोटो में क्यों नहीं दिखे संजू सैमसन, क्या शुभमन गिल ने सच में किया एडिट; जाने वायरल दावे की पूरी सच्चाई

Mumbai Local Train Mega Block on March 15: मुंबई की सेंट्रल, वेस्टर्न और ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल

\