खेल की खबरें | भारतीय तीरंदाज क्वार्टरफाइनल से बाहर, ओलंपिक कोटा हासिल करने से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तीरंदाज बुधवार को यहां चल रही मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप से पेरिस ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने में विफल रहे और पुरुष और महिला रिकर्व दोनों स्पर्धाओं के क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गये।

बर्लिन, दो अगस्त भारतीय तीरंदाज बुधवार को यहां चल रही मौजूदा विश्व चैम्पियनशिप से पेरिस ओलंपिक टीम कोटा हासिल करने में विफल रहे और पुरुष और महिला रिकर्व दोनों स्पर्धाओं के क्वार्टरफाइनल से बाहर हो गये।

अगले साल ओलंपिक के लिए पहला टिकट इसी टूर्नामेंट से टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को मिलना है।

भारत के धीरज बोम्मादेवरा, रजत चौहान और तुषार शेल्के की पुरुष रिकर्व टीम को कोरिया से 1-5 (49-55, 57-57, 53-55) से हार का सामना करना पड़ा।

भजन कौर, अंकिता भकत और सिमरनजीत कौर की महिला रिकर्व तिकड़ी को नीदरलैंड से 2-6 (49-48, 52-53, 48-50, 54-57) से हार मिली।

अब भारत की उम्मीद व्यक्तिगत स्पर्धाओं से लगी है जो गुरुवार से शुरु होंगी।

रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में पंसदीदा ड्रा के बावजूद भी भारत को निराशा मिली जिसमें उन्हें चौथा स्थान मिला।

बोम्मादेवरा और अंकिता की जोड़ी को अंतिम 16 में बाई मिली थी लेकिन शूटऑफ में टीम निचली रैंकिंग पर काबिज इटली से 4-5 (35-37, 36-35, 39-37, 34-36) (16-17) से हार गयी।

पेरिस ओलंपिक के लिए अगले दौर के क्वालीफायर महाद्वीपीय खेल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू