एजेंसी न्यूज
कोविड-19: कोटा से 391 विद्यार्थी बसों से असम पहुंचे, पृथक-वास में रखे गए
Bhashaसरमा और उनके कनिष्ठ मंत्री पीयूष हजारिका सरूसाजई पृथक केंद्र में विद्यार्थियों का हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे। ये विद्यार्थी अल सुबह तीन बजे सोमवार को बसों से यहां पहुंचे।
सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गये हैं खिलाड़ी, प्रशंसकों को भा रहा है अंदाज
Bhashaखेलों में डिजीटल रणनीति के विशेषज्ञ बोरिस हेलियु ने एएफपी से कहा, ‘‘अब जबकि प्रतियोगिताएं नहीं चल रही है तो खिलाड़ियों के लिये जरूरी नहीं है प्रेस अधिकारी उनका ध्यान रखें। खिलाड़ी खुद के मीडिया बन गये हैं और वे ऐसे विषयों पर बात कर सकते हैं जिनके बारे में हमने पहले नहीं सुना था। ’’
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 36 नये मामले आए सामने
Bhashaराज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे तक राज्य में 36 नये मामले सामने आए, जिनमें जयपुर में नौ, झालावाड़ में नौ, टोंक में छह, कोटा में चार और जैसलमेर एवं भीलवाड़ा में एक-एक नया मामला शामिल है।
जसप्रीत बुमराह ने कहा- लोगों को उम्मीद नहीं थी कि मैं भारत की तरफ से खेल पाऊंगा
Bhashaजसप्रीत बुमराह को इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्होंने कहा कि एक दौर ऐसा भी था जब उनके अजीबोगरीब एक्शन के कारण लोग सोचते थे कि वह भारत की तरफ से नहीं खेल पाएंगे. इस भारतीय तेज गेंदबाज ने पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान यह खुलासा किया.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक तेज, निफ्टी 9,300 के पार
Bhashaबीएसई सेंसेक्स 31,977.82 अंक के उच्च स्तर पर खुलने के साथ ही सुबह के कारोबार में 632.65 अंक यानी 2.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,959.87 अंक पर चल रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी का स्तर 174.20 अंक यानी 1.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,328.60 अंक पर चल रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 290 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं ।
लॉकडाउन: कोरोना संकट के बीच स्पेन ने दी बच्चों को खेलने की छूट, अमेरिकी राज्यों ने भी देनी शुरू की ढील
Bhashaअमेरिकी गवर्नर अपने-अपने राज्यों में अपने-अपने तरीके से बंद में ढील देने के लिए कदम उठा रहे हैं. चीन की सरकारी मीडिया ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान के अस्पतालों में कोविड-19 का अब कोई मरीज नहीं है। वुहान में इस संक्रमण से करीब 3,900 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद सोमवार को 10 डाउनिंग स्ट्रीट में काम पर लौट आए हैं.
सऊदी अरब ने कोड़े लगाने की सजा और नाबालिगों के लिए सजा-ए-मौत खत्म की
Bhashaऐसा माना जा रहा है कि इन फैसलों के पीछे शाह सलमान के बेटे और उत्तराधिकारी, युवराज (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिल सलमान हैं। देश विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधों में ढील दे रहा है और इस्लामी कानून की अति रूढ़िवादी व्याख्याओं से खुद को दूर रख रहा है। हालांकि देश में अब भी कई लोग इस इस्लामी कानून को मानते हैं।
मध्य प्रदेश में प्रतिदिन बन रही हैं 12,000 किट: अधिकारी
Bhashaमध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ''प्रदेश में पीपीई किट आवश्यकता से अधिक मात्रा में उपलब्ध हैं। प्रदेश में प्रतिदिन 10,000 पीपीई किटों की आवश्यकता है, जबकि प्रतिदिन 12,000 किट बनाई जा रही हैं।’’
ओडिशा में कोरोना वायरस के पांच नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 108
Bhashaओडिशा में कोरोना वायरस से पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 108 हो गई है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बताया कि सभी नए मामले बालासोर जिले में सामने आए हैं. संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है.
दर्शकों के बिना खेलों की वापसी चाहते हैं न्यूयार्क के गर्वनर
Bhashaउन्होंने कहा कि इनमें से कुछ टीमें खाली स्टेडियमों में खेलने के लिये तैयार हो सकती है।
नेतन्याहू को ‘भरोसा’, वेस्ट बैंक को सम्मिलित किए जाने का समर्थन करेगा अमेरिका
Bhashaनेतन्याहू ने कहा, “अब से कुछ महीने बाद, मुझे यकीन है कि उस प्रतिज्ञा का सम्मान होगा और हम यहूदीवाद के इतिहास में एक और ऐतिहासिक क्षण का जश्न मना पाएंगे।”
इटली के प्रधानमंत्री ने कहा अभी शुरू नहीं हो सकती फुटबाल चैंपियनशिप
Bhashaकोंटे ने कहा कि वह खिलाड़ियों को चार मई से व्यक्तिगत अभ्यास की अनुमति देंगे जबकि टीमें 18 मई से साथ में अभ्यास कर सकती हैं।
दक्षिण अफ्रीकी जलक्षेत्र में प्रवेश करने पर चीन के छह जहाजों पर लगा जुर्माना
Bhashaमछली पकड़ने वाले जहाजों को उत्तरी केप तट से दूर दक्षिण अफ्रीकी विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में प्रवेश करते हुए दो अप्रैल को देखा गया था।
नडाल के कहा, टेनिस की वापसी को लेकर बेहद निराशावादी
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’
मेक्सिको ने मध्य अमेरिकियों को लौटाया, शरणार्थी केंद्रों को खाली किया
Bhashaहालांकि मार्च में भी यहां बेहद कम संख्या में शरणार्थी थे। कुछ समय पहले इनमें भीड़-भाड़ होने और गंदगी होने की शिकायतें आ रहीं थी।
लुसियाना गोलीबारी में एक अधिकारी की मौत, एक अन्य घायल
Bhashaबैटन रूज के पुलिस प्रमुख मर्फी पॉल ने बताया कि शहर के उत्तरी हिस्से में अधिकारियों पर गोलीबारी की गई जिसके कारण एक अधिकारी की बाद में मौत हो गई.
कोरोना वायरस : इंदौर में मृतक संख्या बढ़कर 60 हुई, 31 नए मामले आए सामने
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने सोमवार को बताया कि शहर में तीन कोरोना वायरस संक्रमित पुरुषों की पिछले दो दिन में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत हुई। इनकी उम्र 55 से 67 वर्ष के बीच थी।
कोरोना संकट के बीच पंजाब में पांच वर्षीय बच्चे ने शिक्षिका के ट्यूशन पढ़ाने की जानकारी पुलिस को दी, डीएसपी ने लगाई फटकार
Bhashaबच्चे द्वारा सूचना दिये जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (बटाला) गुरदीप सिंह ने लॉकडाउन के दौरान ट्यूशन पढ़ाने के लिए शिक्षिका की खिंचाई की और दोनों बच्चों के रिश्तेदार को बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए ले जाने को लेकर डांटा।
पाकिस्तान : कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 13,304 हुई, अब तक 272 लोगों की जान गई
Bhashaबड़ी संख्या में नए मामले आने के बाद सरकारी अधिकारियों और विशेषज्ञों ने वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर लोगों से रमजान के दौरान मस्जिदों में नहीं जाने और समूह में नमाज नहीं पढ़ने की अपील की है।