कोरोना वायरस प्रसार के लिए चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत: अमेरिका

अधिकारी ने साथ ही चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह निम्न गुणवत्ता के एंटीबॉडी जांच किट का निर्यात करके इस स्थिति से लाभ अर्जित कर रहा है।

वाशिंगटन, 27 अप्रैल व्हाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा कि चीन को दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

अधिकारी ने साथ ही चीन पर यह आरोप भी लगाया कि वह निम्न गुणवत्ता के एंटीबॉडी जांच किट का निर्यात करके इस स्थिति से लाभ अर्जित कर रहा है।

पिछले कुछ हफ्तों में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ बयानबाजी तेज कर दी है। ट्रंप प्रशासन ने चीन पर गैर-पारदर्शी होने और उसे दुनियाभर में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है।

यह वायरस एक महामारी का रूप लेने से पहले पहली बार चीन के वुहान शहर में सामने आया था।

व्यापार एवं विनिर्माण कार्यालय के निदेशक तथा राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अधिनियम के नीति समन्वयक पीटर नवारो ने ‘फॉक्स न्यूज’ से कहा, ‘‘चीन ने वायरस को छह सप्ताह तक छिपाया। वे इसे वुहान में काबू कर सकते थे। उन्होंने नहीं किया। उन्होंने दुनिया भर में इसे फैलाया। सैकड़ों चीनी मिलान, न्यूयॉर्क और अन्य स्थानों के लिए विमानों में सवार हुए।’’

उन्होंने कहा, “उस छह सप्ताह की अवधि के दौरान, उन्होंने दुनिया भर में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण और मास्क जैसे बचावों की कमी उत्पन्न की जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य कर्मी इनसे वंचित हुए। आज चीन इस स्थिति लाभ उठा रहा है।’’

नवारो माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स द्वारा की गई उस टिप्पणी को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे कि यह समय चीन को इसके लिए दोषी ठहराने का नहीं है।

नवारो ने कहा, ‘‘मैं नवाचार का समर्थन करता हूं, लेकिन हमें चीन को जवाबदेह ठहराना होगा।’’

नवारो ने कहा, ‘‘इसलिए चीन को जवाबदेह ठहराने की जरूरत पर श्रीमान गेट्स और मेरे विचार अलग अलग हैं। यह निश्चित रूप से एक मामला है क्योंकि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी ने इस वायरस को दुनिया पर थोपा है। हमें यहां अमेरिका में यह कभी नहीं भूलना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\