एजेंसी न्यूज

हरियाणा से उप्र लाये गये 12 हजार से अधिक मजदूर, गृह जनपद रवाना किया गया

Bhasha

मजदूरों के बाद अब प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी उनके घर भेजने की योजना सरकार की तरफ से बनाई गयी है ।

जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं, बाहर फंसे बंगाल के लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं : ममता

Bhasha

ममता ने ट्विटर पर कहा कि राजस्थान के कोटा शहर में फंसे छात्रों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है और वे जल्द ही अपने घर लौटने के लिए यात्रा शुरू करेंगे।

आवारा कुत्तों और अन्य जानवरों को खिलाने का मामला : उच्च न्यायालय ने केंद्र, आप सरकार का रुख पूछा

Bhasha

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय, दिल्ली सरकार, भारतीय पशु कल्याण बोर्ड और नगर निकायों को नोटिस जारी किया।

रिलायंस ने किराना कारोबार में ग्राहकों सेवा के लिए व्हॉट्सएप का इस्तेमाल शुरू किया

Bhasha

कुछ दिन पहले ही फेसबुक ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के नियंत्रण वाली डिजिटल परिसंपत्तियों में 5.7 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

कोरोना के खिलाफ अभियान के साथ अर्थव्यवस्था को भी अहमियत देना जरूरी : मोदी

Bhasha

मोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिये आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही। मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि कोविड-19 का खतरा दूर-दूर तक खत्म होने वाला नहीं है, इसलिए लगातार चौकस बने रहना बहुत अहम है।

ब्रिटेन में लॉकडाउन के दौरान बढ़ी घरेलू हिंसा पर संसदीय समिति की कार्रवाई की मांग

Bhasha

हाउस ऑफ कमंस की गृह विभाग से संबंधित समिति ने पाया कि परमार्थ संगठन रिफ्यूजी की घरेलू हिंसा हेल्पलाइन पर 15 अप्रैल के बाद उससे पहले के औसत की तुलना में 49 फीसदी अधिक कॉल आईं।

भारत सरकार के साथ मिलकर तटीय उन्नयन कर रहा है यूएनडीपी

Bhasha

यूएनडीपी राष्ट्रों के सतत् विकास के माध्यम से गरीबी खत्म करने और असमानता को कम करने के लिए काम करता है। इसने रविवार को सोशल मीडिया के मार्फत भारत सरकार, यूएनडीपी और हरित जलवायु कोष (जीसीएफ) द्वारा पिछले वर्ष 4.3 करोड़ डॉलर से शुरू की गई पहल का जिक्र किया।

डीजीपी ने कहा कि लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की हो जांच

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि डीजीपी ने पत्र में कहा है कि पिछले एक माह से लॉकडाउन अवधि के दौरान आपके अधीन पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निरंतर चौराहों, पिकेट्स, पेट्रोलिंग में तथा अस्पतालों आदि की इयूटी पर तैनात हैं।

लॉकडाउन के दौरान शराब की आपूर्ति करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित एल्डिको सोसाइटी में कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद, इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस लॉक डाउन का अनुपालन करा रही थी, तभी एक कार में सवार होकर राजू नामक व्यक्ति सोसायटी के गेट पर आया। जब पुलिस ने उसे पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो उसने बताया कि सोसायटी के अंदर रहने वाले ऋषिपाल अग्रवाल को वह शराब की तीन बोतले देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच राजू मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी व शराब की बोतलें छोड़कर भाग गया।

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Bhasha

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 213 रुपये यानी 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 11,184 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कोविड-19: युवा सबसे अधिक संक्रमित, जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करना चाहिए: अधिकारी

Bhasha

नगर आयुक्त आस्तिक कुमार पांडेय ने आंकड़े अपलोड किए जिससे पता चला कि कोविड-19 के अधिकतर मरीज 21-40 आयु वर्ग के हैं।

विकेटों के पीछे धोनी की जगह लेने का दबाव बहुत अधिक : राहुल

Bhasha

धोनी ने 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट भी नहीं खेली है। राहुल ने इस साल जनवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में विकेटकीपर की भूमिका निभायी और न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भी उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली।

कोटा में फंसे 369 छात्र पहुंचे जम्मू-कश्मीर

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां पहुंचने के बाद उनकी कोविड-19 की जांच की गई और बाद में उन्हें दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों में स्थित गृह जिलों के लिए रवाना किया गया। अपने परिवार से मिलने से पहले प्रशासन इन्हें पृथक रखेगा।

सऊदी अरब नीत गठबंधन ने यमन के अलगाववादियों से रियाद समझौते का सम्मान करने का आग्रह किया

Bhasha

इस युद्ध ने अरब विश्व के सबसे गरीब देश को अकाल के मुहाने पर धकेल दिया। जंग में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14,000 से पार

Bhasha

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में ज्यादातर मामले साझे शयनकक्षों में रहने वाले परमिटधारी विदेशी कर्मचारियों से जुड़े हैं।

लॉकडाउन : मेघालय सरकार ने कई गतिविधियों पर से प्रतिबंध हटाए

Bhasha

राज्य की राजधानी और पूर्वी खासी पर्वतीय जिले के मिलियम प्रखंड को छोड़कर पूरे राज्य में यह राहत दी जाएगी।

कोरोना वायरस: गौतमबुद्ध नगर में 62 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ

Bhasha

जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सुहास एल वाई ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर में रविवार तक 115 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

वेबसीरीज ‘हंसमुख’ का प्रसारण रोकने की याचिका पर उच्च न्यायालय ने नेटफ्लिक्स से जवाब मांगा

Bhasha

उच्च न्यायालय ने कहा कि वेबसीरीज के प्रसारण पर अंतरिम रोक लगाने के अनुरोध पर भी आदेश बाद में सुनाया जायेगा।

दुनियाभर में सैनिक साजोसामान खर्च में 2019 में दशक की सबसे ऊंची वृद्धि, अमेरिका, चीन, भारत शीर्ष पर

Bhasha

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) की इस संबंध में जारी एक रपट में यह खुलासा किया गया है। सिप्री ने सोमवार को कहा कि यह पहली बार है जब भारत और चीन दो एशियाई ताकतें सैनिक साजोसामान पर अधिक खर्च करने वाले दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल हुई हैं।

लॉकडाउन में फंसा फ्रांसीसी परिवार सीख रहा है पूजा और मंत्रोच्चार

Bhasha

एसडीएम नौतनवा जसवीर सिंह ने बताया कि पैलारेज पैट्रिस फ्रांस के तोउलूसे शहर के नागरिक हैं और उनके साथ उनकी पत्नी वर्जिनी, बेटियां ओफेली और लोला तथा बेटा टॉम है । वे फरवरी से ही यात्रा कर रहे हैं । जब वे नेपाल में प्रवेश करने वाले थे तभी लॉकडाउन के कारण सीमाएं सील हो गयीं । फिर वे लक्ष्मीपुर वन के निकट गांव के मंदिर में ही रूक गये । प्रशासन उन्हें अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करा रहा है।

Categories