एजेंसी न्यूज
मेरठ में सौहार्द्र की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोजेदारों ने दिया अर्थी को कांधा
Bhashaइलाके के पार्षद मौ० मोबीन ने बताया कि शाहपीर गेट निवासी कायस्थ धर्मशाला के संरक्षक 68 वर्षीय रमेश चंद्र माथुर का मंगलवार को निधन हो गया। उन्हें कैंसर था।
हावड़ा में लॉकडाउन का पालन करा रहे पुलिसकर्मियों पर हमले के लिये 10 लोग गिरफ्तार
Bhashaहावड़ा पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य दंड कानूनों की विभिन्न धाराओं के तहत तीन मामले दर्ज किये गए हैं।
शिमला के गांव में लगी आग, व्यक्ति की मौत
Bhashaरोहरू उप संभाग के पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुनील नेगी ने बताया कि चिरगांव के निकट आग सिस्तवारी गांव में तड़के तीन बजकर 30 मिनट पर आग लगी थी।
एडीबी ने महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में बिजली के लिये 34.60 करोड़ डालर का कर्ज दिया
Bhashaएडीबी की यहां जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र भारत का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और इसका करीब आधार श्रमबल ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि और संबंधित गतिविधियों में लगा हुआ है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज पर कर्ज का भार घटेगा, खर्च अनुशासित है, लाभ भी ठीक है : एसएंडपी
Bhashaएसएंडपी ने बुधवार को कहा कि तेल से लेकर रिटेल क्षेत्र में कार्यरत रिलायंसकंपनी का कर्ज अगले एक-दो साल में कम हो जाएग और इसमें स्थिरता आ जाएगी। एजेंसी ने कंपनी के अनुशासित खर्च, संपत्तियों की व्यवस्थित बिक्री और मजबूत लाभ बनाए रखने की क्षमता का उल्लेख करते हुए उसकी रेटिंग का स्तर वर्तमान बीबीबी+ श्रेणी में बनाए रखा है।
और हां....मेरा इंतजार करना : प्रशंसकों के नाम इरफान खान का आखिरी संदेश
Bhashaअभिनेता इरफान खान का अपने प्रशंसकों के लिए अंतिम संदेश यही था कि जिंदगी में कई बार बड़ी मुश्किलें आती हैं, लेकिन सकारात्मकता के साथ इसे जीना चाहिए. इरफान का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.
हिमाचल-पंजाब सीमा पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने पर भाजपा के शांता कुमार ने जताई चिंता
Bhashaकोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी बंद की घोषणा होने के बाद अन्य जगहों पर फंस गए कम से कम 23,361 लोग अपने वाहनों से अपने मूल स्थानों की ओर लौट रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेटों से ईपास मिलने के बाद इन लोगों ने 26 से 28 अप्रैल के बीच लौटना शुरू कर दिया था।
अभिनेता इरफान खान का निधन, लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे जंग
Bhashaपरिवार ने एक बयान में यह जानकारी दी। खान को मलाशय संक्रमण के कारण मंगलवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
कोविड-19 लॉकडाउन: कानूनी सलाह के लिये सरकार की ‘टेली-लॉ योजना बनी जनता की मददगार
Bhashaकानून मंत्रालय ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमे की स्थिति आने से पहले ही फोन पर कानूनी सलाह के लिये वकीलों का एक पैनल बनाया था, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से सामने आ रही तमाम दूसरी परेशानियों में मदद के लिये भी लोग इस नंबर पर फोन कर रहे हैं।
सेंसेक्स 606 अंक उछलकर, निफ्टी 9,500 अंक के पार बंद
Bhashaब्रोकरों के अनुसार वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों के धीरे-धीरे लॉकडाउन (बंद) खत्म करने की घोषणा से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। निवेशकों में इससे दुनियाभर के आर्थिक हालत सुधरने की उम्मीद जगी है।
चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में चार दिन का शटडाउन आगे नहीं बढ़ाया जाएगा: तमिलनाडु सरकार
Bhashaतमिलनाडु सरकार ने बुधवार को कहा कि चेन्नई, मदुरै और कोयंबटूर में लगाए गए चार दिन का पूर्ण बंद (शटडाउन) आगे नहीं बढ़ाया जाएगा. पूर्ण बंद का आज आखिरी दिन है. सरकार ने 30 अप्रैल को सब्जियों सहित आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के खुलने के वक्त को बढ़ाने की भी घोषणा की.
लॉकडाउन में इज़राइल ने अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया
Bhashaसन् 1948 में आज ही के दिन ब्रिटिश शासन खत्म होने के बाद इज़राइल के अस्तित्व में आने की याद में 29 अप्रैल को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आमतौर पर इस दिन अवकाश होता है, उत्सव मनाये जाते हैं, लोग तटों पर जाते हैं, दावतें करते हैं और आतिशबाजी देखते हैं।
बैंकों का पैसा नहीं लौटाने वालों को संप्रग सरकार में दिया गया कर्ज, मोदी सरकार कर रही वसूली: सीतारमण
Bhashaसीतारमण ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुये यह बात कही है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार ने पिछले वित्त वर्ष की पहली छमाही में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने वाले शीर्ष 50 डिफाल्टरों का करीब 68,607 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डालकर एक तरह से माफ कर दिया।
किसानों, श्रमिकों पर लॉकडाउन के प्रभाव को लेकर कर्नाटक में कल बैठक करेंगे विपक्षी दल
Bhashaसिद्धरमैया के कार्यालय की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री किसानों, मजदूरों से बातचीत करेंगे और विभिन्न मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाने के लिए उनके सुझाव पूछेंगे।
चालक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित, अलीपुर अदालत कर्मचारियों को पृथक-वास पर जाने को कहा गया
Bhashaजिला न्यायाधीश के एक आदेश में यह जानकारी दी गई।
देशभर में लॉकडाउन के चलते अब ‘वेडिंग फ्रॉम होम’ बन रही है लोगों की पसंद
Bhashaअविनाश और कीर्ति साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने शुरुआत में मध्य प्रदेश के सतना में शाही अंदाज में शादी करने की योजना बनाई थी जिसमें 8000 से अधिक मेहमानों को बुलाने की योजना थी। जब देशव्यापी बंद ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेरा तो दोनों ने डिजीटल माध्यम से शादी करने का फैसला किया।
ओडिशा में संक्रमण के चार नए मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 122 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि भुवनेश्वर में 77 वर्षीय व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई । राज्य की राजधानी में 14 दिनों के अंतराल के बाद संक्रमण का पहला मामला आया है । इससे पहले 14 अप्रैल को संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला, आग लगाने की कोशिश
Bhashaमहाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात 35 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल उस वक्त घायल हो गये जब एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें कथित तौर पर आग लगाने की कोशिश भी की. कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर जाधव को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
कोरोना संकट से मुक्ति मिलने तक अस्पतालों में शोधित जल के इस्तेमाल से बचें : सीपीसीबी
Bhashaसीपीसीबी ने हाल ही में संशोधित दिशानिर्देश जारी कर केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, आवास एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय और सभी राज्य सरकारों को कोविड-19 मरीजों के इलाज और देखभाल में इस्तेमाल हो रही चिकित्सा सामग्री के कचरे और पानी के निस्तारण की प्रक्रिया से संबद्ध कर्मचारियों में संक्रमण के खतरे के प्रति सचेत किया है।