लॉकडाउन के बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ना हो सुनवाई : बार काउंसिल ने सीजेआई से अनुरोध किया

बार काउंसिल ने इसके पक्ष में दलील दी है कि करीब 90 प्रतिशत वकीलों और न्यायाधीशों को तकनीक और उसकी बारीकियों के बारे में पता नहीं है।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने भारत के प्रधान न्यायाधीश एस. ए. बोबडे को पत्र लिखकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली ‘वर्चुअल सुनवाई’ पर आपत्ति जताते हुए अनुरोध किया है कि कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन समाप्त होते ही इस प्रक्रिया को बंद कर दिया जाए।

बार काउंसिल ने इसके पक्ष में दलील दी है कि करीब 90 प्रतिशत वकीलों और न्यायाधीशों को तकनीक और उसकी बारीकियों के बारे में पता नहीं है।

बार काउंसिल ने कहा है कि कानून के पेशे में सबस बड़ा अवरोध है ढांचागत सुविधाओं और तकनीकी शिक्षा की कमी, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई में आड़े आएगी और ‘वर्चुअल अदालतें’ न्यायपालिका में पारदर्शिता को कम करेंगी।

कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय और कई निचली अदालतें भी करीब एक महीने से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काम कर रही हैं।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने सीजेआई को लिखे पत्र में कहा है कि यदि इस प्रक्रिया को जारी रखा गया तो इसमें रत्ती भर भी संदेह नहीं है कि देश के 95 प्रतिशत से ज्यादा वकीलों को काम मिलना बंद हो जाएगा और वकालत सिर्फ वकीलों के एक सीमित समूह के पास सिमट कर रह जाएगी, इसका न्याय प्रदान करने पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

मिश्रा ने दावा किया है कि देश के 90 प्रतिशत वकीलों और न्यायाधीशों को इस तकनीक और उसकी बारीकियों के बारे में नहीं पता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\