अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा मामले में भारत को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा

उसका कहना है कि भारत ने कुछ ‘‘लंबे समय से चली आ रही’’ और कुछ ‘‘नई चुनौतियों’’ के मामले में अपने नियम कायदे नहीं बदीले हैं। इनकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार पर वर्षों से बुरा प्रभाव पड़ा है।

वाशिंगटन, 29 अप्रैल अमेरिका ने बौद्धिक संपदा सुरक्षा के मामले में भारत को निगरानी की प्राथमिक सूची में रखा है। अमेरिका ने यह कदम भारत के बौद्धिक संपदा अधिकार की संरक्ष्ण व्यवस्था को लेकर अपनी कुछ पुरानी और कुछ नयी आपत्तियों के आधार पर उठाया हे।

उसका कहना है कि भारत ने कुछ ‘‘लंबे समय से चली आ रही’’ और कुछ ‘‘नई चुनौतियों’’ के मामले में अपने नियम कायदे नहीं बदीले हैं। इनकी वजह से अमेरिकी कंपनियों के बौद्धिक संपदा अधिकार पर वर्षों से बुरा प्रभाव पड़ा है।

अमेरिका ने भारत और चीन सहित अपने प्रमुख व्यापार भागीदारी सहित 10 देशों को इस सूची में रखा है। उसका आरोप है कि इन देशों में बौद्धिक संपदा अधिकारों को लागू करने में कमियां आई हैं और उनके नियम कानून अब भी अपर्याप्त बने हुये हैं। अमेरिका की जो भी कंपनियां अथवा इन अधिकारों के धारक इन देशों के नियमों पर निर्भर हैं उन्हें वहां बाजार में काम करने में समानता का अवसर नहीं मिलता।

ट्रंप प्रशासन के तहत जिन देशों को बाद्धिक संपदा अधिकारों से जुड़े मामलों में निगरानी सूची में रखा गया है उनमें अल्जीरिया, अर्जेंटीना, चिली, चीन, भारत, इंडोनेशिया, रूस, सऊदी अरब, उक्रेन और वेनेजुएला शामिल हैं।

कुवैत को पिछले साल की ऐसी सूची से हटा लिया गया। इसमें 11 देश शामिल थे। वर्ष 2019 में अमेरिका ने कनाडा और थाइलैंड को इस सूची से हटा लियाय था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\