एजेंसी न्यूज
दबाव झेल रहे क्षेत्रों के लिये पैकेज पर विचार कर रही सरकार: गडकरी
Bhashaवीडियो कन्फ्रेंसिंग के जरिये जमीन जायदाद क्षेत्र की संस्था नारेडको के साथ चर्चा करते हुये सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ने कहा, ‘‘मैंने अपने विभाग की तरफ से इस बारे में सुझाव दे दिये हैं, लेकिन इस बारे में अंतिम निर्णय प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री द्वारा लिया जायेगा।’’
कोविड-19 मामलों का पता लगाने के लिए ‘आक्रामक’ जांच ही एकमात्र जरिया : कांग्रेस
Bhashaछाबड़ा ने यहां कहा, ‘‘सामुदायिक स्तर पर जांच के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब तक कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की है । यही कारण है कि पिछले दो दिन में शहर में 20 मामले सामने आए हैं ।’’
लॉकडाउन में कानूनी सलाह के लिये सरकार की ‘टेली-लॉ योजना’ बनी जनता की मददगार
Bhashaकानून मंत्रालय ने इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में मुकदमे की स्थिति आने से पहले ही फोन पर कानूनी सलाह के लिये वकीलों का एक पैनल बनाया था, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से सामने आ रही तमाम दूसरी परेशानियों में मदद के लिये भी लोग इसके नंबर पर फोन कर रहे हैं।
राजा रवि वर्मा की 172वीं जयंती पर गूगल ने आयोजित की उनकी पेंटिंग की डिजिटल प्रदर्शनी
Bhashaउनके कृतत्व पर नजर डालने वाली इस प्रदर्शनी में उनके द्वारा बनाए चित्रों, रेखा चित्रों और दुर्लभ तस्वीरों के 700 छवियां शामिल की गई हैं और इसका उद्घाटन राजा रवि वर्मा हेरिटेज फाउंडेशन, नेशनल गैलरी ऑफ मॉर्डन आर्ट (नयी दिल्ली), और द गणेश शिवस्वामी फाउंडेशन एंड म्यूजियम ऑफ आर्ट एंड फोटोग्राफी समेत नौ संस्थाओं के साथ किया गया।
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम दलों के नेताओं ने इरफान खान को श्रद्धांजलि दी
Bhashaअभिनेता इरफान खान का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दोपहर में वर्सोवा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें दफन कर दिया गया।
एक पखवाड़े में हॉटस्पॉट जिलों की संख्या 170 से घट कर 129 हुई
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चिन्हित हॉटस्पॉट जिलों की संख्या में कमी आई है। एक पखवाड़े पहले, इस सूची में 170 जिले शामिल थे जो 15 दिनों में घटकर 129 रह गए हैं। इसी अवधि में संक्रमण मुक्त जिलों के रूप में चिन्हित किये गये ‘ग्रीन जोन’ की संख्या 325 से घटकर 307 पर आ गयी है।
आईसीसी ने टी10 फ्रेंचाइजी के भारतीय मालिक को प्रतिबंधित किया
Bhashaएक भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा डालने की बात स्वीकार करने के बाद अग्रवाल के खिलाफ यह फैसला लिया गया।
लॉकडाउन: अमेजन इंडिया ने एसएमई साझेदारों की वित्तीय मदद के लिये पेश किया विशेष कोष
Bhashaकंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘लॉजिस्टिक्स के छोटे व मध्यम व्यवसायों (एसएमई) के लिये तैयार यह कोष भारत में साझेदार डिलिवरी तथा लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाताओं के लिये उपलब्ध होगा। इससे उन्हें लॉकडाउन के कारण उत्पन्न नयी परिस्थितियों के हिसाब से ढलने में मदद मिलेगी।’’
रियल स्टेट कंपनियां फिलहाल लाभ का लोभ छोड़ें, लागत पर मकान बेच कर कर्ज चुकाएं: गडकरी की सलाह
Bhashaकेंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी ने रियल्टी कंपनियों के संगठन नारेडको के एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि रियल एस्टेट क्षेत्र पहले से ही मांग में कमी की समस्या से जूझ रहा था। कोरोना वायरस महामारी से इस क्षेत्र पर और असर पड़ा है। बिल्डरों को अपनी ओर से पूरे समर्थन का आश्वासन देते हुए उन्हें मौजूदा संकट से बाहर निकलने के उपायों का सुझाव लेकर आवास व वित्त मंत्रालयों तथा प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क करने को कहा।
उत्तर प्रदेश रायबरेली जा रहे 35 मजदूरों को रास्ते में रोककर वापस भेजा गया
Bhashaउन्होंने कहा कि मजदूरों को समझा-बुझाकर उनके घरों को वापस भेज दिया गया।
केरल में कोविड-19 के 10 नए मामलों में पत्रकार भी शामिल
Bhashaसंक्रमित पाया गया पत्रकार कासरगोड का रहने वाला है। वह कोरोना वायरस से राज्य में संक्रमित पाया गया पहला मीडियाकर्मी है।
यस बैंक भ्रष्टाचार मामला: कपिल और धीरज वधावन की सीबीआई हिरासत एक मई तक बढ़ी
Bhashaकपिल और धीरज वधावन, क्रमश: दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) और आरकेडब्ल्यू डेवलपर्स के प्रवर्तक हैं। उन्हें रविवार को महाराष्ट्र में सतारा जिले के एक पृथक-वास से गिरफ्तार किया गया।
प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहा है महाराष्ट्र: देशमुख
Bhashaमहाराष्ट्र, खासकर मुंबई में अन्य राज्यों से आए हजारों कर्मी देशभर में लागू लॉकडाउन (बंद) के कारण फंसे हुए हैं और वे उन्हें उनके गृहराज्यों में भेजे जाने के लिए परिवहन व्यवस्था किए जाने की मांग कर रहे हैं।
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त , एचडीएफसी सात प्रतिशत तक चढ़ा
Bhashaब्रोकरों के अनुसार अप्रैल के विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान से से पहले डॉलर के मुकाबले रुपये में सुधार से निवेशकों का उत्साह बढ़ा हुआ था।
मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों में 52 हजार बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा
Bhashaमुख्यमंत्री योगी बुधवार को यहां लोक भवन में एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
इरफान के निधन पर फिल्म उद्योग ने शोक जताया
Bhashaइरफान को 2018 में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था।
वैश्विक उद्योग संगठनों की भारत से समानीकरण शुल्क नौ माह टालने की मांग
Bhashaयूएस इंडिया बिजनेस काउंसिल, सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग परिषद, जापान इलेक्ट्रानिक्स एण्ड इंफार्मेशन टैक्नालॉजी इंडस्ट्रीज एसोसिसन, एशिया प्रशांत एमएसएमई व्यापार गठबंधन और डिजिटल यूरोप सहित नौ व्यावसायिक संस्थाओं के समूह ने सरकार से समानीकरण शुल्क (दो प्रतिशत कर) पर विचार करने की मांग की है। यह शुल्क सरकार ने इसी वित्त वर्ष में लगाया है।
एक पखवाड़े में हॉटस्पॉट जिलों की फेहरिस्त से 42 जिले बाहर हुये
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय दौरान संक्रमण की अधिकता वाले जिलों के रूप में चिन्हित हाॅटस्पॉट जिलों की संख्या में पिछले 15 दिनों में 170 से घटकर 128 पर आ गयी है, जबकि संक्रमण मुक्त जिलों के रूप में चिन्हित किये गये ग्रीन जोन की संख्या इस अवधि में 325 से घटकर 307 पर आ गयी है।