झारखंड में कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 107 हुई

संक्रमित पाये गये राज्य के मरीजों में से अबतक तीन की मौत हो चुकी है जबकि रांची में दस, बोकारो में चार तथा धनबाद के दो कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने के बाद राज्य में कुल 19 लोग इस महामारी के संक्रमण से अब तक स्वस्थ घोषित किये जा चुके हैं।

जमात

रांची, 29 अप्रैल झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और जामताड़ा से आज कोरोना वायरस संक्रमित एक -एक और मरीज मिले हैं जिन्हें मिलाकर बुधवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 107 पहुंच गयी।

संक्रमित पाये गये राज्य के मरीजों में से अबतक तीन की मौत हो चुकी है जबकि रांची में दस, बोकारो में चार तथा धनबाद के दो कोरोना वायरस संक्रमितों के ठीक होने के बाद राज्य में कुल 19 लोग इस महामारी के संक्रमण से अब तक स्वस्थ घोषित किये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इस बात की पुष्टि की है।

राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान :रिम्सः के निदेशक डा. डीके सिंह ने आज बताया कि आज भी रांची के हिंदपीढ़ी और जामताड़ा जिले से एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों तबलीगी जमात के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम से भाग लेकर लौटे लोगों के माध्यम से ही संक्रमित हुए थे।

आज के मामलों को लेकर अबतक रांची में कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये है जिनमें से कम से कम 70 को तब्लीगी जमात कार्यक्रम से भाग लेकर लौटे लोगों के माध्यम से ही संक्रमित हुए थे।

इसके अलावा बोकारो में संक्रमितों की संख्या 10 है। हजारीबाग और पलामू में संक्रमितों की संख्या तीन-तीन है जबकि धनबाद, सिमडेगा और जामताड़ा में दो-दो तथा गिरिडीह एवं कोडरमा में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं। देवघर में संक्रमितों की कुल संख्या भी दो है जबकि अब गढ़वा में संक्रमितों की संख्या तीन हो गयी है।

इससे पूर्व बोकारो के कोरोना संक्रमित दस लोगों में से चार लोगों को शनिवार को जांच के बाद निगेटिव पाया गया जिसके बाद उन्हें स्वस्थ घोषित कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिससे यहां अब कोरोना वायरस संक्रमित इलाजरत लोगों की संख्या पांच रह गयी है। क्योंकि यहां के एक बुजुर्ग मरीज की पहले मौत भी हो चुकी है। धनबाद और हजारीबाग में भी दो लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। अब तक राज्य में कुल 19 कोरोना वायरस संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सिमडेगा में भी एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज ठीक हो चुका है।

इस प्रकार राज्य में इस समय 85 कोरोना वायरस संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इससे पूर्व शुक्रवार को उस मलेशियाई महिला को रिम्स अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी जिसे राज्य के पहले कोरोना संक्रमित के तौर पर 31 मार्च को यहां भर्ती कराया गया था। उसे सोमवार को स्वस्थ घोषित किया गया था। मलेशियाई महिला को यहां खेलगांव स्थित प केन्द्र में उसके पति के पास पृथकवास में भेज दिया गया है। वहां पहले से ही उसका मलेशियाई पति पृथकवास में है। उसके अलावा रांची में नौ अन्य लोगों को भी ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\