कोविड-19: दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन में ढील से पहले एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली म्खीजे ने बुधवार शाम को बताया कि कोविड-19 के मामले प्रतिदिन 73 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के 354 नए मामले सामने आने के साथ कुल 5,350 मामले हो गए हैं।

जोहानिसबर्ग, 30 अप्रैल दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन में ढील देने और उसका चौथा चरण शुरू होने से महज एक दिन पहले 24 घंटे के भीतर संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली म्खीजे ने बुधवार शाम को बताया कि कोविड-19 के मामले प्रतिदिन 73 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहे हैं। संक्रमण के 354 नए मामले सामने आने के साथ कुल 5,350 मामले हो गए हैं।

रातभर में 10 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के साथ मृतक संख्या भी 103 हो गई।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण में वृद्धि का कारण अधिक जांच किया जाना बताया है।

विभाग ने एक वक्तव्य में बताया कि कुल 197,127 जांच की गईं जिनमें से 11,630 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की।

वेस्टर्न केप प्रांत में संक्रमण के मामले एक दिन में दोगुने होने पर भी विभाग ने चिंता जताई।

दक्षिण अफ्रीका में देशव्यापी लॉकडाउन 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है। एक मई से यहां चौथे चरण का लॉकडाउन लागू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वायरल वीडियो के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड: Payal Gaming और Zyan Cabrera जैसी इन्फ्लुएंसर्स को बनाया जा रहा है 'हथियार', रहें सावधान

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\