लखनऊ पुलिस ने कनिका कपूर का बयान दर्ज किया

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सरोजिनी नगर पुलिस थाने की पुलिस आज कपूर का बयान दर्ज करने गयी थी ।

जमात

लखनऊ, 29 अप्रैल कोविड-19 से संक्रमित हुई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर का बयान बुधवार को लखनऊ की सरोजिनी नगर पुलिस ने दर्ज किया ।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि सरोजिनी नगर पुलिस थाने की पुलिस आज कपूर का बयान दर्ज करने गयी थी ।

सरोजिनी नगर पुलिस थाने के निरक्षीक आनंद शाही ने बताया कि बुधवार दोपहर को पुलिस ने उनसे जो पूछताछ की उसमें उनके विदेश से वापस आने के बाद लखनऊ में उन पार्टियों की जानकारी ली गयी जिसमें वह शामिल हुई थी। पुलिस ने कनिका के पासपोर्ट, हवाई यात्रा के टिकट आदि कागजों की फोटो कापी भी उनसे ली ।

लखनऊ पुलिस ने उन्हें 27 अप्रैल को सरोजिनी नगर थाने में 30 अप्रैल को हाजिर होकर अपना बयान दर्ज कराने के संबंध में सोमवार को एक नोटिस भेजा था । लेकिन पुलिस ने एक दिन पहले आज 29 अप्रैल को ही उनका बयान दर्ज कर लिया ।

लखनऊ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कनिका कपूर को एक नोटिस देकर कहा गया था कि वह 30 अप्रैल को सरोजनी नगर थाने आकर अपना बयान दर्ज कराएं।

इसी थाने में कनिका के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत गत 20 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर दर्ज कराया गया था

गौरतलब है कि 14 और 15 मार्च को लखनऊ में आयोजित कुछ पार्टियों में कनिका ने शिरकत की थी। इनमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। हालांकि इन सब की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

गत 19 मार्च को कनिका के कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के बाद उनकी यह कहते हुए तीखी आलोचना की गई थी कि उन्होंने लंदन से लौटने पर हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा खुद को पृथक करने की सलाह न मानते हुए पार्टियां आयोजित कीं। इस मामले में कनिका के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

कनिका को लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था और तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद छह अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इस वक्त वह लखनऊ में अपने परिवार के साथ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\