श्रीलंका में कोरोना वायरस के मामले 600 के पार हुए

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 12 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के मामले 611 तक पहुंच गए हैं।

कोलंबो, 29 अप्रैल श्रीलंका में कोविड-19 मामलों की संख्या बुधवार को 600 को पार कर गई। देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों ने वायरस से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या पर चिंता व्यक्त की।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को 12 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे संक्रमण के मामले 611 तक पहुंच गए हैं।

श्रीलंका में सोमवार को कोविड-19 के 65 मामले सामने आए थे।

महामारी संबंधित निकाय के आंकड़े के अनुसार, वर्तमान में कोरोना वायरस के 470 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

द्वीपीय देश में बीमारी के कारण सात मौत हुई हैं।

श्रीलंका में 20 मार्च से कर्फ्यू लगा हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक डॉ. अनिल जयसिंघे ने कहा, ‘‘वायरस को रोकने के लिए हमने सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और सावधानी बरती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी