एजेंसी न्यूज
कोटा में फंसे करीब 500 छात्र 40 बसों में सवार होकर पहुंचे दिल्ली, जांच जारी
Bhashaलॉकडाउन के कारण राजस्थान के कोटा में फंसे दिल्ली के करीब 500 छात्र 40 प्राइवेट बसों में रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी लौटे. छात्रों की चिकित्सा जांच और उन्हें डीटीसी की बसों से उनके घर पहुंचाने में मदद के लिए नागरिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छात्रों को वापस लाने का आश्वासन दिया था.
भोपाल में कोरोना योद्धाओं पर हुई फूलों की बारिश, भावुक हुये डॉक्टर एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी
Bhashaइन दोनों अस्पतालों के सामने प्रागंण में डॉक्टर, नर्सें और पैरामेडिकल स्टाफ आदि एकत्रित हुए थे और सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उन पर फूल बरसाए गए। इस दौरान नीचे मैदान में खड़े अधिकतर डॉक्टर एवं पैरामेडिकल कर्मी आसमानी रंग के एप्रन पहने हुए थे और आपसी दूरी का भी विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने तालियां बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
कभी बेट ली ने उड़ायी थी नींद अब हेजलवुड का सामना नहीं करना चाहता : रोहित
Bhashaरोहित ने कहा कि कोविड-19 महामारी से राहत मिलने पर भारत जब इस साल के आखिर में आस्ट्रेलिया का दौरा करेगा तो उन्हें हेजलवुड का सामना करने के लिये मानसिक रूप से तैयार होना होगा।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रोमांच मिलता है, केकेआर से ही संन्यास लेना चाहता हूं: रसेल
Bhashaबत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के आधिकारिक ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ ऑनलाइन शो में यह बात कही। जमैका का यह खिलाड़ी इस समय घर में है क्योंकि आईपीएल को कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 19,000 के पार पहुंची, अब तक 440 मरीजों की मौत
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 23 मरीजों की मौत होने से कुल मृतकों की संख्या 440 हो गई है। अब तक 4,817 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा बलों में संक्रमण रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए
Bhashaमुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने अमेरिकियों से सहानुभूति, करुणा का भाव बनाए रखने की अपील की
Bhashaबुश ने शनिवार को लगभग तीन मिनट की वीडियो ट्वीट करते हुए लोगों को इस महामारी के दौरान अच्छा व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया।
चीन में लॉकडाउन से छूट मिलने पर दुनियाभर में घरों से बाहर निकल रहे हैं लोग, पर्यटक स्थल पर उमड़ी भीड़
Bhashaचीन में लोग पांच दिन की छुट्टियों के मद्देनजर घरेलू यात्रा पर पाबंदी में छूट मिलने के बाद पर्यटक स्थलों पर उमड़ रहे हैं. चीन की मीडिया में आई खबरों के अनुसार छुट्टी के पहले दो दिनों में करीब 17 लाख लोग बीजिंग के पार्कों में गए और शंघाई के मुख्य पर्यटक स्थल पर 10 लाख से अधिक लोग आए.
नोएडा की झुग्गी-बस्तियों में घर-घर स्क्रीनिंग शुरू
Bhashaशहर के सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की झुग्गी बस्तियों में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 30 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। शुक्रवार को भी इन झुग्गियों से कोरोना वायरस के 10 नए मरीज सामने आए।
“कोरोना योद्धाओं” को सलाम करते हुए भारतीय वायसेना का दिल्ली के ऊपर फ्लाई पास्ट
Bhashaसैन्य विमानों के इन जत्थों में शामिल सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और जैगुआर ने दिल्ली के केंद्र में स्थित मुख्य मार्ग, राजपथ के ऊपर उड़ान भरी और फिर सुबह करीब 11 बजे से अगले 30 मिनट तक शहर के ऊपर चक्कर लगाया।
कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय सील
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि मुख्यालय में विशेष महानिदेशक (एसडीजी) पद पर काम कर रहे अधिकारी का निजी सचिव संक्रमित पाया गया है और इसलिए अर्द्धसैन्य बल ने इमारत को सील कर दिया है।
चीन में कोरोना वायरस के 14 नए मामले सामने आए
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखे।
नौ लाख लोगों ने एक हफ्ते में पटना चिड़ियाघर की वर्चुअल सैर की : अधिकारी
Bhashaकई वन्यजीव प्रेमियों ने संजय गांधी जैविक उद्यान के सोशल मीडिया पेजों पर लॉगइन कर उसका वर्चुअल दौरा किया और अपने अनुभव इसके यूट्यूब चैनल तथा फेसबुक पेज पर भी साझा किए।
ओडिशा में सूरत से लौटे दो व्यक्तियों समेत तीन कोरोना वायरस से संक्रमित, कुल मामले 160
Bhashaसरकारी सूत्रों ने बताया कि अब तक ग्रीन जोन में रहे गंजाम जिले में कोरोना वायरस के पहली बार मामले सामने आए हैं। हाल में गुजरात के सूरत से लौटे दो व्यक्ति बीमारी से पीड़ित पाए गए हैं।
खराब खुराक व जीवन शैली की वजह से कोविड-19 से मौत का खतरा ज्यादाः भारतवंशी ब्रिटिश डॉक्टर
Bhashaब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में अग्रिम पंक्ति के चिकित्सकों में शामिल डॉक्टर असीम मल्होत्रा ने बताया कि मोटापा और जरूरत से ज्यादा वजन एक बड़ी समस्या है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार एक प्रमुख कारक के रूप में इसका निदान करने की जरूरत है।
वर्तमान स्थिति खतरनाक विकेट पर टेस्ट मैच खेलने जैसी : गांगुली
Bhashaइस पूर्व भारतीय कप्तान ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दिनों की जिंदगी पर बात की। इस बीमारी के कारण दुनिया भर में अभी 34 लाख लोग संक्रमित हैं जबकि दो लाख 40 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
लद्दाख में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आए
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 18 लेह के चुचोट योकमा गांव से आए हैं। यह क्षेत्र में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।
COVID-19 योद्धाओं पर हुई फूलों की बारिश, भावुक हुए डॉक्टर, नर्सें और अन्य स्टाफ
Bhashaवैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे चिकित्सा क्षेत्र के योद्धाओं के सम्मान में रविवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर ने किंग जार्ज मेडिकल विश्वविदयालय के प्रागंण में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ पर गुलाब के फूलों की बारिश की.
कोविड-19 के बाद बढ़ेगी कारों की बिक्री, ऑनलाइन वाहन खरीदना पसंद करेंगे उपभोक्ता : ईवाई
Bhashaरिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 के बाद भी लोग संक्रमण के डर और साफ-सफाई की कमी को लेकर खुद के वाहनों का इस्तेमाल अधिक करेंगे। यानी वे सार्वजनिक परिवहन के बजाय अपने वाहन से कहीं आना-जाना चाहेंगे। इससे कारों की बिक्री में गिरावट का रुख पलट सकता है।
देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 1,301 हुई; संक्रमण के मामलों की संख्या 39,980 तक पहुंची
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28,046 लोग अब भी संक्रमित हैं जबकि 10,632 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।