आईपीएल में सबसे ज्यादा रोमांच मिलता है, केकेआर से ही संन्यास लेना चाहता हूं: रसेल

बत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के आधिकारिक ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ ऑनलाइन शो में यह बात कही। जमैका का यह खिलाड़ी इस समय घर में है क्योंकि आईपीएल को कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, तीन मई वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स के लिये खेलना उनके लिये सबसे ज्यादा ‘रोमांचित करने वाला’ अनुभव रहा है और लीग में अपने अंतिम मैच तक वह इसी टीम के साथ बने रहना चाहते हैं।

बत्तीस साल के इस खिलाड़ी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के आधिकारिक ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ ऑनलाइन शो में यह बात कही। जमैका का यह खिलाड़ी इस समय घर में है क्योंकि आईपीएल को कोविड-19 महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है।

रसेल ने अपनी टीम के कोलकाता में घरेलू मैदान का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह मानना चाहिए कि आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जो आपके अंदर सबसे ज्यादा रोमांच पैदा करता है। ऐसा कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलते हुए भी होता है लेकिन जब आईपीएल में खेलने की बात आती है, विशेषकर ईडन गार्डन्स में तो इसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे वहां जो स्वागत मिलता है, जो प्यार मिलता है। इससे मेरे ऊपर दबाव बनता है लेकिन यह अच्छा दबाव होता है। ’’

रसेल ने कहा कि ईडन गार्डन्स के दर्शक उनके काफी समर्थक हैं, भले ही वह उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायें, इसलिये यह ऐसी जगह है जहां से वह अपने करियर का अंतिम मैच खेलना चाहेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उस समय तक केकेआर में रहना पसंद करूंगा जब तक मैं कहूं कि यह मेरा अंतिम आईपीएल होगा। मैं छह सत्र से केकेआर के साथ हूं और मैंने यहां एक एक पल का लुत्फ उठाया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\