लद्दाख में कोरोना वायरस के 19 नए मामले आए

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 18 लेह के चुचोट योकमा गांव से आए हैं। यह क्षेत्र में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

जमात

लेह, तीन मई केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नए मामलों में से 18 लेह के चुचोट योकमा गांव से आए हैं। यह क्षेत्र में एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं।

इस गांव में पहले तीन लोगों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिसके बाद 17 मार्च को इसे निषिद्घ क्षेत्र घोषित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि करगिल के कोक्सर गांव की 52 साल की महिला भी शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि महिला जियारत के लिए ईरान गई थी। उन्हें ईरान से लाया गया था और एक महीने तक राजस्थान में पृथकवास में रखा गया था। इसके बाद पिछले हफ्ते हवाई मार्ग से उन्हें उनके गृह नगर पहुंचाया गया था।

उन्होंने बताया कि महिला के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू