एजेंसी न्यूज

बिगड़ते जा रहे हैं उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के हालात : अखिलेश

Bhasha

अखिलेश ने कहा, ''उत्तर प्रदेश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं और अब नये जिलों में कोरोना संक्रमण की सूचनाएं हैं। विभिन्न प्रदेशों में फंसे राज्य के श्रमिकों को वापस घर पहुंचाने का कार्यक्रम धीमा हो चला है। जगह-जगह हजारों की भीड़ में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग सभी पैदल या साइकिल से निकल पड़े हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी नहीं हो पा रही है।''

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यों को विशेष रेलगाड़ी चलाने की अनुमति देने की अपील की

Bhasha

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस तरह की रेलगाड़ियां चलाने की अनुमति देने के लिए पत्र लिखने के बाद रेल मंत्री ने यह अपील की है।

रिलायंस ने राइट इश्यू के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 मई तय की

Bhasha

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को राइट्स इश्यू के जरिए 53,125 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा की थी। यह लगभग तीन दशक में आरआईएल द्वारा लाया जा रहा इस तरह का पहला निर्गम है।

कोरोना वायरस के कारण लंबित हुई एकीकृत संघर्ष समूहों की तैनाती: सेना प्रमुख

Bhasha

सेना ने विशेष रूप से चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर अपनी युद्धक क्षमता में आमूल-चूल सुधार के तहत पैदल सेना, तोपों, हवाई रक्षा उपकरणों, टैंकों एवं साजो-सामान इकाइयों को मिलाकर आईबीजी तैयार करने की योजना बनाई थी।

कोरोना वायरस संकट: सरकार विेदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिये कई उपायों पर कर रही काम

Bhasha

कोविड-19 संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से कई विदेशी कंपनियां चीन पर निर्भरता कम करने और अन्य देशों में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर गौर कर रही हैं।

स्विस सुपर लीग अभ्यास के लिये वापसी को तैयार

Bhasha

लेकिन क्लब अभी तक इस पर सहमत नहीं हो पाये हैं कि सत्र फिर से शुरू करना चाहिए या नहीं। इनमें दो बार का चैंपियन एफसी सियोन भी है जिसको लगता है कि इससे फायदे की बजाय नुकसान होगा।

योनो के जरिये नहीं दिये जा रहे हैं आपात ऋण: एसबीआई

Bhasha

कुछ खबरों में कहा गया है कि एसबीआई 45 मिनट के भीतर पांच लाख रुपये तक के आपातकालीन ऋण की पेशकश कर रहा है। खबरों में कहा गया है कि यह ऋण 10.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर दिया जाएगा और ईएमआई (किस्तें) छह महीने की अवधि के बाद शुरू होगी।

प्रख्यात इतिहासकार हरि शंकर वासुदेवन की मृत्यु

Bhasha

वासुदेवन के परिवार के लोगों ने बताया कि तेज बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें चार मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद छह मई को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

राकांपा ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए शिंदे, मितकारी को उम्मीदवार घोषित किया

Bhasha

मितकारी राकांपा के प्रदेश महासचिव हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका अदा की थी।

हीरो मोटोकॉर्प ने 1,500 टच प्वायंट पर खुदरा परिचालन शुरू किया

Bhasha

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान में कहा, इन ग्राहक टच प्वायंट को फिर से खोलने के बाद से मोटरसाइकिल और स्कूटर की लगभग 10,000 इकाइयां बेची जा चुकी हैं।

कैबिनेट सचिव ने फंसे हुए प्रवासियों के लिए ट्रेनें चलाने में राज्यों का सहयोग मांगा

Bhasha

उन्होंने कहा कि अब तक 3.6 लाख श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए करीब 350 रेलगाड़ियां चलाई गई हैं।

देश में 401 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 4.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Bhasha

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है।

कुलभूषण जाधव पर पाकिस्तान ने आईसीजे के फैसले का ‘‘पूरी तरह पालन’’ किया : विदेश मंत्रालय

Bhasha

भारतीय नौसेना के 49 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने अप्रैल 2017 में ‘‘जासूसी और आतंकवाद’’ के आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी। कुछ हफ्ते बाद भारत ने जाधव को राजनयिक पहुंच देने से इंकार करने और उनकी मौत की सजा को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में चुनौती दी थी।

एसईआर ने लोको पायलटों से रेल की पटरियों पर चल रहे प्रवासी मजदूरों पर ध्यान देने को कहा

Bhasha

एसईआर के प्रवक्ता संजय घोष ने बताया कि रविवार सुबह ओडिशा के सोरो और मार्कोना के बीच एक क्रॉसिंग पर प्रवासी मजदूरों के समूहों को खड़गपुर की ओर जाते हुए देखा गया।

लेबनान में श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुला चर्च

Bhasha

चर्चों और मस्जिदों को अब रविवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए खोलने की अनुमति है। इनमें क्षमता सीमित कर दी गई है और सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियमों सहित अन्य सुरक्षा उपायों से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है।

मुंबई में छत से घर में गिरा हिरण, बचाया गया

Bhasha

वन अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संभवत: तेंदुआ हिरण का पीछा कर रहा था और इस दौरान वह हनुमान टेकडी इलाके में घर की छत पर चढ़ा और वहां से अंदर गिरा।

महाराष्ट्र में फंसे तमिलनाडु के श्रमिक विशेष ट्रेन से तिरुचिरापल्ली पहुंचे

Bhasha

तमिलनाडु में फंसे दूसरे राज्यों के कामगार जहां अपने-अपने राज्य जा रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र के पंढरपुर से 999 लोग तिरुचिरापल्ली पहुंचे।

फरो आइलैंड्स में फुटबाल की वापसी

Bhasha

शनिवार को हुए पांच मैचों में से अंतिम मुकाबले में तीन बार के राष्ट्रीय चैंपियन विकिंगुर को एबी ने गोल रहित ड्रा पर रोका।

परिसीमन आयोग ने लोकसभा अध्यक्ष, विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों को लिखा पत्र

Bhasha

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल कोई विधानसभा नहीं है। यह एक केंद्र शासित क्षेत्र हैं जहां विधानसभा का प्रावधान है।

ईरान ने कहा, कोरोना वायरस के मद्देनजर अमेरिका के साथ कैदियों की अदला-बदली को तैयार

Bhasha

रबेई ने कहा, ‘‘हालांकि अमेरिका ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।’’

Categories