देश में 401 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत 4.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई देश में 150 करोड़ रुपये या इससे अधिक मूल्य की 401 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की लागत देरी और अन्य कारणों से 4.06 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। भारत सरकार की एक रिपोर्ट से यह पता चलता है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय 150 करोड़ रुपये और उससे अधिक मूल्य की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की निगरानी करता है।

इस तरह की 1,701 परियोजनाओं में 401 परियोजनाओं की लागत में बढ़ोतरी हुई है, जबकि 583 परियोजनाएं देरी से चल रही हैं।

दिसंबर 2019 के लिए मंत्रालय की एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इन 1701 परियोजनाओं के कार्यान्वयन की कुल मूल लागत 20,65,739.00 करोड़ रुपये थी और इनके पूरा होने पर अनुमानित लागत अब 24,71,954.78 करोड़ रुपये है। यह लागत में कुल 4,06,215.73 करोड़ रुपये (मूल लागत का 19.66 प्रतिशत) की बढ़ोतरी को दर्शाता है।’’

रिपोर्ट में कहा गया है कि दिसंबर 2019 तक इन परियोजनाओं पर खर्च 10,89,178.11 करोड़ रुपये था, जो परियोजनाओं की अनुमानित लागत का 44.06 प्रतिशत है।

रिपोर्ट में हालांकि यह भी कहा गया है कि यदि परियोजना के पूरा होने की नई समयसीमा के अनुसार गणना की जाए तो विलंब से चल रही परियोजनाओं की संख्या घटकर 483 हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी