मुंबई में छत से घर में गिरा हिरण, बचाया गया

वन अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संभवत: तेंदुआ हिरण का पीछा कर रहा था और इस दौरान वह हनुमान टेकडी इलाके में घर की छत पर चढ़ा और वहां से अंदर गिरा।

जमात

मुंबई, 10 मई महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पवई इलाके के एक घर में रहने वालों लोगों को अपनी आंखों पर उस समय यकीन नहीं हुआ जब एस्बेस्टस से बनी छत तोड़कर हिरण घर के अंदर गिरा।

वन अधिकारियों ने रविवार को बताया कि संभवत: तेंदुआ हिरण का पीछा कर रहा था और इस दौरान वह हनुमान टेकडी इलाके में घर की छत पर चढ़ा और वहां से अंदर गिरा।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे उन्हें फोन आया कि पवई इलाके की झोपड़पट्टी में छत के रास्ते हिरण दाखिल हो गई है।

उन्होंने बताया कि छोटी सी पहाड़ी पर कई घर हैं और हिरण के छत पर चढ़ने की वजह से एस्बेस्टस (सीमेंट की चादर)वह टूट गई और वह घर के अंदर गिर गया।

वायरल वीडियो में दिखा रहा है कि हिरण गैस स्टोव, स्टील की अलमारी और खाली बिस्तर के बीच बैठी है जबकि टेलीविजन ऑन है।

शहरी क्षेत्र में वन्य जीवों को बचाने का कार्य करने वाले गैर सरकारी संगठन के सदस्य ने बताया कि छत टूटने और हिरण के गिरने से हुई तेज आवाज की वजह से स्थानीय लोग चौंक गए।

वन्य क्षेत्राधिकारी संतोष कांक ने बताया कि एस्बेस्टस की छत टूटने से हिरण गिरा उस समय कोई जानवर उसका पीछा कर रहा था।

उन्होंने बताया कि हिरण को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया है जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।

कांक ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है जब हिरण छत से गिरा तब घर के पांच सदस्य सो रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट