एजेंसी न्यूज
बिहार में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले आए सामने, कुल आकड़ें बढ़कर हुए 1,033
Bhashaबिहार में एक महिला और नौ नाबालिगों समेत 15 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,033 हो गई है. पटना में दो और रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण एवं सीतामढ़ी जिलों में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हो चुकी है. संक्रमित लोगों की सर्वाधिक संख्या मुंगेर में है.
नोएडा: रेड जोन में शामिल गौतम बुद्ध नगर में COVID-19 के 72 प्रतिशत मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 242 संक्रमित
Bhashaउत्तर प्रदेश के रेड जोन जनपदों में शामिल गौतम बुद्ध नगर में राहत की खबर यह है कि यहां कोविड-19 से संक्रमित पाए गए मरीजों में से 72 प्रतिशत मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल से तीन महिलाओं सहित चार लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई.
अमेरिका की संघीय ग्रांड जूरी ने पाकिस्तानी डॉक्टर पर आतंकवाद का लगाया आरोप
Bhashaपाकिस्तानी मूल के एक डॉक्टर पर अमेरिका की संघीय ग्रांड जूरी ने इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन के प्रति वफादारी निभाने की प्रतिज्ञा लेने और अमेरिका में स्वतंत्र रूप से आतंकवादी हमलों को अंजाम देने की इच्छा जताने के आरोप तय किए हैं.
नाबालिग के गर्भपात पर फैसला करने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए: अदालत
Bhashaबोर्ड यह तय करेगा कि नाबालिग की सेहत को जोखिम में डाले बगैर क्या उसका गर्भपात कराया जा सकता है।
जयपुर जिला जेल में COVID-19 ले 48 नए मामले दर्ज, राजस्थान में 91 नए मामले आए सामनें
Bhashaराजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस के 91 और मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 4838 हो गयी है. वहीं जयपुर की जिला जेल में 48 संक्रमित मिलने से जेल अधिकारियों में खलबली मच गयी है.
मध्य प्रदेश सरकार ने नौ जिलों के कोरोना वायरस से मुक्त होने की घोषणा
Bhashaप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) मोहम्मद सुलेमान ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बताया कि प्रदेश के नौ जिले बड़वानी, आगर-मालवा, शाजापुर, श्योपुर, अलीराजपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ और बैतूल अब संक्रमण से मुक्त हैं।
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में CRPF के जवान ने की पत्नी और दो बच्चों की हत्या, मामला दर्ज
Bhashaउत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान ने शनिवार को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि इलाहाबाद में सीआरपीएफ के ‘ग्रुप सेंटर’ से तड़के इस मामले की सूचना मिली.
अंतर अफगान वार्ता ही शांति का एकमात्र विकल्प है- अमेरिकी प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद
Bhashaअफगानिस्तान सुलह वार्ता के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि जलमय खलीलजाद ने कहा कि युद्धग्रस्त देश में शांति के लिए अंतर-अफगान वार्ता के अलावा कोई विकल्प नहीं है. शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका दोनों पक्षों से आईएस के झांसे में न आने और इसके बजाय आतंकवादियों के खिलाफ सहयोग करने का अनुरोध करता है.
यमन में तेजी से फैल रहा है संक्रमण : स्वास्थ्य अधिकारी
Bhashaअदन में कब्र खोदने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि उसने शहर में इतनी संख्या में लोगों को मरते कभी नहीं देखा, जबकि गृह युद्ध के कारण आए दिन सड़कों पर लोग एक-दूसरे का खून बहाते हैं।
कोविड-19 : देश में 2,752 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 85,940 हुई
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब भी 53,035 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।
कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए भारत को वेंटिलेटर देगा अमेरिका : ट्रम्प
Bhashaट्रम्प ने यह भी कहा कि अमेरिका और भारत मिलकर घातक कोरोना वायरस के लिए टीका विकसित कर रहे हैं।
कोरोना वायरस: गोवा में तीन और लोग संक्रमित पाए गए, संक्रमित लोगों की कुल संख्या 11 हुई
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने बताया कि कोलकाता के गंगापुर से शुक्रवार को गोवा लौटे सात पुरुषों में से कम से कम तीन पुरुष संक्रमित पाए गए हैं।
अमेरिका: राष्ट्रपति ट्रम्प ने COVID-19 से निपटने के मामले में चीनी नेतृत्व के प्रति जताई नाराजगी, कहा- शी चिनफिंग से अभी बात नहीं करना चाहता
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के मामले में चीनी नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी का संकेत देते हुए कहा है कि वह अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग से अभी बात नहीं करना चाहते. पिछले कई हफ्तों से ट्रम्प पर चीन के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव बढ़ रहा है.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ भ्रष्टाचार के 2 और मामले होंगे दर्ज
Bhashaपाकिस्तान की भ्रष्टाचार रोधी एजेंसी ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जवाबदेही अदालत में भ्रष्टाचार के दो और मामले दायर करने की मंजूरी दी है. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो के महानिदेशक शहजाद सलीम की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां क्षेत्रीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई.
कोलकाता के निजी अस्पतालों में नौकरी छोड़ कर 185 नर्सें अपने घरों के लिए हुईं रवाना, कहा- जान बची रही तो जीवित बचें, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी
Bhashaपश्चिम बंगाल की राजधानी में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के बाद यहां विभिन्न निजी अस्पतालों में नौकरी करने वाली मणिपुर की कम से कम 185 नर्सें इस्तीफा देकर अपने गृह राज्य के लिये रवाना हो गई हैं. एक अन्य नर्स ने कहा अगर हम जीवित बचें, तो आगे भी नौकरी मिल जाएगी.
ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं की प्रशंसा की
Bhashaट्रम्प ने कहा कि अमेरिका इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के साथ निकटता से मिलकर काम कर रहा है।
उत्तर प्रदेश: प्रवासी मजदूरों की घर वापसी बना उनका आखरी सफर, औरैया में 2 ट्रकों की टक्कर में 24 मजदूरों की हुई मौत, दुर्घटना में 36 घायल
Bhashaकानपुर के पुलिस महानिरीक्षक मोहित अग्रवाल ने 'भाषा' को बताया कि शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी। इनमें से कुछ मजदूर औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मेटाडोर को रोककर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे ।
भारत को वेंटिलेटर्स दान देगा अमेरिका : ट्रम्प
Bhashaभारत में शुक्रवार तक कोविड-19 के कुल मामले 85,000 का आंकड़ा पार कर गए जो चीन में संक्रमण के कुल 82,933 मामलों से अधिक है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1,000 पार
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही पटना जिले में संक्रमण का 100वां मामला सामने आया।
झारखंड में एक लाख प्रवासियों को वापस लाया गया:रामेश्वर उरांव
Bhashaप्रवासियों को अब तक देश के विभिन्न भागों से वापस लाया जा चुका है और