कोविड-19 : देश में 2,752 लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 85,940 हुई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब भी 53,035 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 16 मई देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शनिवार को 2,752 हो गई और संक्रमितों की संख्या 85,940 पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटों में 103 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई और 3,970 नए मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब भी 53,035 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 30,152 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘अभी तक करीब 35.08 प्रतिशत मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।’’

कुल संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक 103 लोगों की मौत हुई है। इनमें 49 लोगों की महाराष्ट्र में, 20 की गुजरात में, 10 की पश्चिम बंगाल में, आठ की दिल्ली में, सात की उत्तर प्रदेश में, पांच की तमिलनाडु में, दो की मध्य प्रदेश में और एक-एक व्यक्ति की मौत कर्नाटक तथा हिमाचल प्रदेश में हुई है।

देश में अब तक 2,752 लोग इस संक्रामक रोग के कारण जान गंवा चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक 1,068 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 606, मध्य प्रदेश में 239, पश्चिम बंगाल में 225, राजस्थान में 125, दिल्ली में 123, उत्तर प्रदेश में 95, तमिलनाडु में 71 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में 36 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोग जान गंवा चुके हैं।

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में इस बीमारी के कारण 11-11 लोगों की मौत हुई जबकि बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई।

झारखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई जबकि असम में दो लोगों ने जान गंवाई।

मंत्रालय के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक शख्स की मौत हुई।

मंत्रालय ने बताया कि मरने वाले लोगों में 70 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जिन्हें कोरोना वायरस के अलावा अन्य बीमारियां भी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Meenu Batra: अमेरिका में 35 साल से रह रही भारतीय महिला को डिपोर्ट करने की तैयारी, बेटे के अमेरिकी सेना में होने के बावजूद ICE ने किया गिरफ्तार

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी